Site icon Chatur Post

Gold- silver prices रायपुर में चांदी दो लाख पार, सोना भी एक लाख 37 हजार 300 प्रति दस ग्राम पहुंचा

Gold- silver prices रायपुर में चांदी दो लाख पार, सोना भी एक लाख 37 हजार 300 प्रति दस ग्राम पहुंचा

Gold- silver prices रायपुर। अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव से सोने-चांदी नए शिखर पर पहुंच गए है। शुक्रवार को रायपुर सराफा बाजार में चांदी दो लाख का स्तर पार कर गई, वहीं सोना भी एक लाख 37 हजार 300 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गया।

वहीं चांदी दो लाख एक हजार रुपए प्रति किलो हो गई है। बाजार के जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में इनकी कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। दोनों कीमती धातुओं में आ रही तेजी के चलते सराफा बाजार में भी बिल्कुल सन्नाटा पसर गया है। आम उपभोक्ताओं के साथ कारोबारी भी असमंजस में हो गए है।

आफर भी बेअसर

दोनों कीमती धातुओं में तेजी के चलते इन दिनों सराफा संस्थानों द्वारा दिए जा रहे आफरभी बेअसर साबित हो रहे है। साथ ही खरीदारी की तुलना में बिकवाली बढ़ेगी। रिटर्न देने के मामले में तो सोना-चांदी इस वर्ष भी जबरदस्त रहे है।

 सोना 60 हजार महंगा तो चांदी एक लाख 10 हजार उछली

सोने-चांदी की कीमतों में बीते साल भर में ही जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। वर्ष 2024 में दिसंबर दूसरे सप्ताह में रायपुर में सोना 77 हजार रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर था और चांदी 89 से 90 हजार रुपए प्रति किलो थी। इस वर्ष सोना 60 हजार रुपए महंगा हुआ है और चांदी की कीमतों में एक लाख 10 हजार से ज्यादा की उछाल आ गई है।

Exit mobile version