Site icon Chatur Post

Gold- silver prices सोना-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट: सोना 15500 टूटा, चांदी 74700 लुढ़की, जानिए- आज का भाव

Today Gold Price: रिकार्ड तोड़ रहा सोना: चांदी भी चली सोने की राहत, जानिए.. आज कितनी है कीमत

Gold- silver prices रायपुर। अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव से सोना-चांदी की बढ़ती कीमतों ने एक ओर जहां लोगों को चौंका दिया है। वहीं शुक्रवार को कीमतों को लेकर सराफा विशेषज्ञों की चिंता सही साबित हुई और  दोनों कीमती धातुओं में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट आई।

सोने की कीमतों में 15500 रुपए सस्ता हुआ ,वहीं चांदी की कीमतें भी 74700 रुपए लुढक़ गई। रायपुर सराफा बाजार में सोना प्रति दस ग्राम (स्टैंडर्ड) एक लाख 71 हजार 500 रुपए और चांदी प्रति किलो तीन लाख 39 हजार रुपए रही। सराफा के जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी दोनों कीमती धातुओं में इस प्रकार का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

कीमतों में गिरावट से जगी उम्मीद,बढ़ी पूछपरख

शुक्रवार को दोनों कीमती धातुओं में आई गिरावट से उपभोक्ताओं में कीमतों में गिरावट की उम्मीद जग गई है। इसके साथ ही सराफा बाजार में फिर से थोड़ी पूछपरख बढ़ी है। अभी सराफा में सन्नाटा पसरा हुआ है और उपभोक्ताओं को भी गिरावट का इंतजार है।  कारोबारियों का कहना है कि अभी बाजार का स्वरूप थोड़ा बदल गया है और उपभोक्ता गहनों का एक्सचेंज कर नए गहने ले रहे है।

काम नहीं आ रही कंपनियों की कोई रणनीति

ज्वेलर्स कंपनियों व सराफा कारोबारियों की कोई भी रणनीति अब काम नहीं आ रही है। सोने-चांदी की जबरदस्त कीमतों के कारण उपभोक्ता बाजार से नदारद ही है। एक्सपर्ट भी कह रहे है कि निवेशक वायदा बाजार से दूरी बनाए रखें और गहनों की फिजिकल खरीदारी ही करें। फिजिकल खरीदारी में ही फायदा होगा।

जानिए- सोना और चांदी का आज का भाव

सोना प्रति दस ग्राम (स्टैंडर्ड) 171 500 रुपए

चांदी प्रति किलो 339000

Exit mobile version