Gold- Sliver सोना-चांदी की कीमतों तक पहुंची युद्ध की आंच: सोना हुआ 8500 रुपए महंगा, चांदी पहुंचा 3 लाख…

schedule
2026-03-02 | 15:31h
update
2026-03-02 | 15:31h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Gold- Sliver  रायपुर।  ईरान पर अमेरिका और इजरायल के बीच शुरू युद्ध का असर सोना और चांदी पर भी दिखाने लगा है। सोमवार को बाजार खुलते ही दोनों कीमती धातुओं में जबरदस्त तेजी आ गई और चांदी फिर एक बार तीन लाख के करीब जा पहुंची है। वहीं सोना भी 8500 रुपए महंगा हो गया है। सराफा के जानकारों का कहना है कि अगर युद्ध ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले दिनों में दोनों कीमती धातु नया रिकार्ड बना सकते है।

रायपुर सराफा बाजार में कीमतें  

सोमवार को रायपुर सराफा बाजार में सोना प्रति दस ग्राम एक लाख 73 हजार 600 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गया। वहीं चांदी भी दो लाख 99 हजार 200 रुपए प्रति किलो हो गई। इस प्रकार सोना 8500 रुपए महंगा हुआ है। वहीं चांदी की कीमतों में 20300 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हो गई।

क्‍या कहते हैं जानकार

बाजार के जानकारों का कहना है कि ऐसे समय में निवेशक सेफ हेवन असेट्स की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं। इसका असर कमोडिटी मार्केट में भी देखने को मिला। 

जंग जल्द खत्म नहीं हुई तो आएगी बड़ी तेजी

बाजार के जानकारों का कहना है कि अमेरिका- इजरायल और ईरान के बीच चल रही यह जंग यदि जल्द ही खत्म नहीं हुई तो मार्केट में अनिश्चिताओं की स्थिति और बढ़ेगी। जिससे सोने चांदी के कीमतों में फिर से बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है। क्योंकि सोने चांदी की कीमतें भू राजनीति तनाव के साथ ही वैश्विक आर्थिक घटनाक्रमों पर भी आधारित होती है।

पेट्रोल- डीजल पर भी पड़ सकता है असर

मार्केट के जानकारों के अनुसार खाड़ी देशों में अस्थिरता का असर आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल पर भी पड़ सकता है। कच्‍चे तेल की सप्‍लाई प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। हालांकि कुछ विशेषज्ञों की राय है कि इस युद्ध का भारत में कच्‍चे तेल की आपूर्ति पर ज्‍यादा असर नहीं पड़ेगा, क्‍योंकि युद्धग्रस्‍त देशों की तुलना में भारत दूसरे देशों से ज्‍यादा तेल लेता है।

chatur postMarch 2, 2026
15 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
02.03.2026 - 15:38:49
Privacy-Data & cookie usage: