Golfing in Chhattisgarh नया रायपुर को बनाना है गोल्फिंग कैपिटल:  देश की पहली पेशेवर गोल्फ लीग 72 द लीग इसी माह

schedule
2026-02-06 | 16:23h
update
2026-02-06 | 16:23h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Golfing in Chhattisgarh  रायपुर। प्रोफेशनल गोल्फ टूर आफ इंडिया(PGTI) के सीईओ अमनदीप जोहल का कहना है कि गोल्फ के क्षेत्र में यहां काफी संभावनाएं है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ चैंपियनशिप के पहले संस्करण की सफलता ने राज्य में प्रोफेशनल गोल्फ के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाया। 

दूसरा संस्करण देशभर में गोल्फ को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है, पीजीटीआई ने इस वर्ष अपने सीजन की शुरुआत रायपुर से ही की। अमनदीप ने कहा कि वे चाहते है कि नवा रायपुर को गोल्फिंग कैपिटल बनाया जाए। पहले ऐसा माना जाता था कि गोल्फ केवल एक महंगा खेल है,लेकिन ऐसा नहीं है। अब इस गोल्फ में खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को सामने लाना है।

खेला जाएगा गोल्फ लीग

पीजीटीआई ने पिछले दिनों देश की पहली पेशेवर गोल्फ लीग 72 द लीग लां का शुभारंभ किया है। यह लीग गेम ऑफ लाइफ स्पोर्ट्स (जीओएलएस) के साथ साझेदारी में शुरू की गई है। 72 द लीग भारत की एकमात्र पेशेवर गोल्फ लीग है, जिसे उद्योग जगत के दिग्गजों, खेल प्रेमियों और अनुभवी निवेशकों का समर्थन प्राप्त है।

दिग्गज गोल्फ हस्तियां भी टीमों का मार्गदर्शन करेंगी, जिससे लीग को विश्वसनीयता और मजबूती मिलेगी। बताया जा रहा है कि लीग के पहले संस्करण में शहर-आधारित फ्रेंचाइजी होंगी, जिनमें से प्रत्येक में 10 पेशेवर खिलाड़ी होंगे।  जिनका चयन नीलामी के माध्यम से किया जाएगा। पीजीटीआई सर्किट के प्रमुख गोल्फर भाग लेंगे, जिससे भारतीय गोल्फ के इतिहास में सबसे बड़े प्रतिस्पर्धी मंचों में से एक का निर्माण होगा। गोल्फ लीग का आयोजन फरवरी महीने में ही होना है। 

अमेरिका के झारेड हैक बने विजेता

अमेरिका के झारेड हैक ने शुक्रवार को गोल्फ टूर्नामेंट के आखिरी दिन यादगार प्रदर्शन करते हुए सीजन ओपनर एसईसीएल छत्तीसगढ़ ओपन 2026  का खिताब पांच शाट के बड़े अंतर से अपने नाम किया। झारेड हैक(6 3-6 1-6 3-59) जो तीसरे स्थान पर थे और लीड से एक राउंड पीछे थे। उन्होंने अंतिम राउंड में 10 अंडर 59 का स्कोर बनाते हुए इस कोर्स का अब तक सबसे कम सिंगल राउंड स्कोर दर्ज किया। भारत के अंशुल कबठियाल ने 251 के कुल स्कोर के साथ उपविजेता बने। हनी बैसोया तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर निखिल चोपड़ा उपस्थित थे।

chatur postFebruary 6, 2026
161 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
02.03.2026 - 17:01:41
Privacy-Data & cookie usage: