Site icon Chatur Post

रेलवे का बड़ा तोहफा: गोंदिया-रक्सौल के बीच चलेगी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन; रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर के यात्रियों को मिलेगी कन्फर्म बर्थ

Rail

Gondia-Raxaul Summer Special Train रायपुर | गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे प्रशासन द्वारा नागपुर मंडल के अंतर्गत गोंदिया–रक्सौल–गोंदिया के मध्य साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन (Summer Special Train) चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन कुल 10-10 फेरों के लिए संचालित की जाएगी, जिससे छत्तीसगढ़ और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट आसानी से मिल सकेगी।

गाड़ी संख्या 08867: गोंदिया से रक्सौल (प्रत्येक शनिवार)

यह स्पेशल ट्रेन 25 अप्रैल से 27 जून 2026 तक हर शनिवार को गोंदिया से सुबह 06:30 बजे रवाना होगी। छत्तीसगढ़ के प्रमुख स्टेशनों पर इसका समय इस प्रकार रहेगा:

गाड़ी संख्या 08868: रक्सौल से गोंदिया (प्रत्येक रविवार)

वापसी में यह गाड़ी 26 अप्रैल से 28 जून 2026 तक हर रविवार को रक्सौल से शाम 19:10 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ के स्टेशनों पर आगमन का समय:

कोच संरचना और मुख्य ठहराव

इस ट्रेन में कुल 20 कोच (ICF) होंगे, जिनमें शामिल हैं:

प्रमुख स्टेशन: गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, रांची, बोकारो, धनबाद, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी और रक्सौल।

नोट: यात्री ट्रेन की विस्तृत समय-सारणी और ठहराव की जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES ऐप का उपयोग कर सकते हैं।

Exit mobile version