Government holiday रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय कार्यालय और स्कूल शुक्रवार को बंद रहेंगे। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने इस संबंध में एक आदेश जारी कर दिया है।
राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के अनुसार ईद ए मिलाद (मिलाद उन नबी) के अवसर पर 5 सितंबर को अवकाश रहेगा। यानी शुक्रवार 5 सितंबर को सभी शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे। राज्य सरकार ने पहले पहले 6 सितंबर को ईद मिलाद उन नबी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की थी। अब इसमें संशोधन कर दिया गया।
सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के अनुसार 6 सितंबर को घोषित सार्वजनिक अवकाश को निरस्त कर दिया गया है। इसके स्थान पर 5 सितंबर शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार छह सितंबर को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर घोषित ऐच्छिक अवकाश को यथावत रहेगा।
5 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा से अब राज्य सरकार के शासकीय कार्यालय इस सप्ताह लगातार तीन दिन बंद रहेंगे। 5 सितंबर को शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। इसके बाद शनिवार और रविवार को कार्यालय बंद रहेंगे। इस तरह 5, 6 और 7 सितंबर को सभी शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे।