राज्यशिक्षासोशल मीडिया

Government Job उच्‍च शिक्षा विभाग में 700 पदों पर होगी भर्ती: किन-किन पदों पर होगी भर्ती जानिए डिटेल में

कब तक जारी होगा भर्ती का विज्ञापन

Government Job रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के युवाओं के लिए अच्‍छी खबर है। राज्‍य सरकार उच्‍च शिक्षा विभाग में 700 पदों पर भर्ती करने जा रही है। सरकार की तरफ से इसकी सूचना जारी कर दी गई है। इसमें विभिन्‍न विषयों के सहायक प्राध्‍यापक से लेकर क्रीड़ा अधिकारी और ग्रंथपाल के पद शामिल हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

सरकारी कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक के 625 पद, पुस्तकालयाध्यक्ष के 50 पद और क्रीड़ा अधिकारी के 25 पद पर नियुक्ति होगी।

पीएससी के जरिये होगी भर्ती

सभी भर्तियां छत्‍तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजी पीएससी) के माध्‍यम से होगी। भर्ती के लिए आरक्षण रोस्टर का निर्धारण कर लिया गया है। साथ ही, विषयवार रिक्तियों का निर्धारण तथा उनका विस्तृत रोस्टर ब्रेक-अप भी तैयार कर लिया गया है। आगे की प्रक्रिया के लिए पीसीसी को भेज दिया गया है।

पदनामविषयपदों की संख्या
सहायक प्राध्यापकहिन्दी50
 अंग्रेजी50
 राजनीति शास्त्र50
 अर्थशास्त्र25
 समाजशास्त्र50
 इतिहास25
 भूगोल25
 भौतिक शास्त्र50
 गणित50
 रसायन शास्त्र50
 वनस्पति शास्त्र50
 प्राणीशास्त्र50
 कम्प्यूटर एप्लीकेशन15
 वाणिज्य75
 विधि10
 कुल पद625
क्रीड़ा अधिकारी 25
ग्रंथपाल 50
कुल योग 700

कब तक जारी होगा भर्ती का विज्ञापन

उच्‍च शिक्षा विभाग की तरफ से बताया गया है कि पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, भर्ती नियम, श्रेणीवार पदों की संख्या, परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम और विज्ञापन प्रारुप छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग को भेज दिया गया है। प्रशासनिक और तकनीकी औपचारिकताओं को  पूरा करने के बाद आयोग भर्ती विज्ञापन जारी कर देगा।

Government Job अतिथि प्राध्‍यापकों की व्‍यवस्‍था

कॉलेजों में पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए विभाग की तरफ से प्रत्येक स्वीकृत पद के विरुद्ध अतिथि प्राध्यापकों की नियुक्ति की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था सहायक प्राध्यापक और प्राध्यापक पदों के साथ-साथ ग्रंथपल व क्रीड़ा अधिकारी के पदों पर भी लागू है।

नि:संतान दंपत्तियों के लिए अच्छी खबर: छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पताल में मिलेगी फ्री IVF की सुविधा

Back to top button