September 21, 2024

Chatur Post

केवल सरोकार की खबर

Government Schemes: जानिऐ…असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल की कौन-कौन सी हैं योजनाएं

1 min read

Government Schemes: रायपुर।  असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल करीब दर्जनभर से ज्‍यादा योजनाओं का संचालन कर रहे है। इसमें असंगठित क्षेत्र के मजदूर, नई, बढ़ई सहित इस तरह का काम करने वाले लोगों को आर्थिक सहित अन्‍य तरह की सहायता सरकार उपलब्‍ध कराती है।

योजना का नाम– मुख्यमंत्री असंगठित कर्मकार सायकल सहायता योजना

पात्रता- 18 से 40 वर्ष आयु समूह के पंजीकृत महिला कर्मकार ।           

सहायता- एक सायकल (प्रति महिला हितग्राही)।  

वर्तमान स्थिति- योजना वर्तमान में चल रही है

योजना का नाम- मुख्यमंत्री असंगठित कर्मकार सिलाई मशीन सहायता योजना    

पात्रता-    पंजीकृत महिला श्रमिक जो 18 से 50 वर्ष आयु समूह की हो एवं जो सिलाई कढ़ाई, बुनाई (दर्जी) का काम करती है या किसी नियोजक के यहां कार्यरत है अथवा जिसका स्वयं का व्यवसाय हो             

सहायता- एक सिलाई मशीन (प्रति हितग्राही)।      

वर्तमान स्थिति- योजना वर्तमान में चल रही है

योजना का नाम- असंगठित कर्मकार समाचार-पत्र हॉकर सायकल सहायता योजना

पात्रता- पंजीकृत असंगठित समाचार पत्र बांटने वाले (हॉकर) कर्मकार।

सहायता- एक सायकल (प्रति हितग्राही)।

वर्तमान स्थिति- योजना वर्तमान में चल रही है

योजना का नाम- मुख्यमंत्री असंगठित कर्मकार गंभीर बीमारी चिकित्सा सहायता योजना

पात्रता- 18से 60वर्ष की आयु के असंगठित कर्मकार जो मंडल में कम से कम 90दिवस पूर्व पंजीकृत हो।           

सहायता- पंजीकृत असंगठित कर्मकार को किडनी, कैंसर सिकलिंग (सिकलसेल इनीमिया), हृदय रोग, एड्स एवं लकवा रोग के ईलाज हेतु 50,000/- रूपये की चिकित्सा सहायता अथवा ईलाज में हुए वास्तविक व्यय जो भी कम हो प्रदाय किया जाता है।

वर्तमान स्थित- योजना वर्तमान में चल रही है

योजना का नाम-  मुख्यमंत्री कोटवार सायकल एवं टार्च सहायता योजना

पात्रता- 18 से 60वर्ष आयु समूह के कोटवार प्रवर्ग में पंजीकृत असंगठित कर्मकार।             

सहायता- एक सायकल (प्रति हितग्राही) एवं टॉर्च हेतु रूपये 750 प्रति व्यक्ति प्रदाय किया जाता है।    

वर्तमान स्थिति- योजना वर्तमान में चल रही है

योजना का नाम-  मुख्यमंत्री राउत, चरवाहा एवं दूध दुहने वाले सायकल सहायता योजना    

पात्रता- 18 से 60 वर्ष आयु समूह के राउत, चरवाहा प्रवर्ग में पंजीकृत असंगठित कर्मकार।  

सहायता- एक सायकल (प्रति हितग्राही) ।             

वर्तमान स्थिति- योजना वर्तमान में चल रही है

योजना का नाम-  फुटकर सब्जी, फल-फूल विक्रेता हेतु तराजू, बाट एवं टोकरी सहायता योजना

पात्रता- 18से अधिक आयु वाले पंजीकृत फुटकर सब्जी, फल-फूल विक्रेता असंगठित कर्मकार।        

सहायता- मंडल द्वारा इलेक्ट्रॉनिक तराजू हेतु 700/- रूपये एक बार प्रदान किया जाता है।   

वर्तमान स्थिति- योजना वर्तमान में चल रही है

योजना का नाम-  ई-रिक्शा सहायता योजना          

पात्रता- 18से 50आयु समूह के पंजीकृत सायकल रिक्शा चालक/ऑटो चालक अथवा पंजीकृत श्रमिकों के पंजीकृत समूह।              

सहायता- पंजीकृत सायकल रिक्शा/ऑटो चालकों को ई-रिक्शा हेतु मंडल द्वारा अनुदान राशि रूपये 50,000, स्वयं का अंशदान राशि रूपये 10,000/- एवं बकाया राशि बैंक से ऋण के माध्यम से हितग्राही द्वारा देय होगा। योजनांतर्गत बैंक से ऋण प्राप्ति का अभिलेख प्रस्तुत करने पर ही मंडल द्वारा राशि रूपये 50,000/- हितग्राही को प्रदान किया जाता है।  

वर्तमान स्थिति- योजना वर्तमान में चल रही है

योजना का नाम-  अटल पेंशन योजना    

पात्रता- 18से 40वर्ष आयु समूह के पंजीकृत असंगठित कर्मकार।        

सहायता- मंडल द्वारा पंजीकृत असंगठित कर्मकार के पेंशन खाते में केन्द्रांश द्वारा कर्मकार द्वारा जमा राशि का पचास प्रतिशत अथवा रूपये 1,000/- जो कम हो प्रथम 05 वर्ष तक देय,         

वर्तमान स्थिति- योजना वर्तमान में चल रही है

योजना का नाम-  असंगठित कर्मकारों के बच्चों हेतु छात्रवृत्ति योजना    

पात्रता- पंजीकृत असंगठित कर्मकारों के कक्षा 1 से स्नातकोत्तर पीएच.डी.तक अध्ययनरत पुत्र/पुत्रियों को छात्रवृत्ति की पात्रता होगी।

सहायता- पंजीकृत असंगठित कर्मकार के प्रथम दो अध्ययनरत संतान को कक्षा 01 से स्नातकोत्तर स्तर तक रूपये 500/- से रूपये 5,000/- वार्षिक कक्षावार छात्रवृत्ति देय होगी

वर्तमान स्थिति- योजना वर्तमान में चल रही है

योजना का नाम-  नाई हेतु आवश्यक उपकरण सहायता योजना            

पात्रता- 18 से 60 आयु समूह के पंजीकृत नाई कर्मकार।       

सहायता- योजनांतर्गत पंजीकृत नाई को 1500/- रूपये तक की सामग्री – कैंची, स्ट्रेट, रेजर, कंघी, हेयर कटिंग केप, वाटर स्प्रे बॉटल एवं शेविंग ब्रश सहित नाई किट केवल ग्रामीण क्षेत्रों के हितग्राहियों को दिया जाता है।  

वर्तमान स्थिति- योजना वर्तमान में चल रही है

योजना का नाम-  सफाई कर्मकार कौशल उन्नयन योजना     

पात्रता- मंडल द्वारा 18 वर्ष से अधिक आयु के पंजीकृत सफाई कर्मकारों को योजना में शामिल किया जावेगा।    

सहायता- योजना के अंतर्गत पंजीकृत सफाई कर्मकार एवं परिवार के सदस्यों को सीएसएसडीए द्वारा चिन्हांकित व्यवसायों में व्ही.टी.पी. के द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा। मंडल द्वारा प्रशिक्षणरत कर्मकार को श्रम विभाग के द्वारा अकुशल श्रमिक के लिए निर्धारित न्यूनतम वेतन की दर से प्रत्येक दिन हेतु मानदेय प्रदान किया जाता है।           

वर्तमान स्थिति- योजना वर्तमान में चल रही है

योजना का नाम- सफाई कर्मकार बाह्य रोगी चिकित्सा सहायता योजना

पात्रता- 1. 18 से 60 वर्ष के पंजीकृत सफाई कर्मकार एवं उनके परिवार के सदस्य (पति-पत्नि, पुत्र एवं पुत्री) जिनका उल्लेख पंजीयन कार्ड में है।

2. शासकीय चिकित्सालय के चिकित्सक द्वारा प्रमाणित देयक की प्रतिपूर्ति (उन्हीं दवा के देयक जो शासकीय चिकित्सालय में उपलब्ध नहीं है।) की जावेगी। योजना का लाभ दो संतान तक ही मिलेगा।              

सहायता- पंजीकृत सफाई कर्मकार अथवा उनके परिवार के सदस्य को स्वास्थ्य परीक्षण सहायता राशि रूपये 2000/-तक चिकित्सा सहायता दवाई क्रय हेतु प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।   

वर्तमान स्थिति- योजना वर्तमान में चल रही है

योजना का नाम- सफाई कर्मकार प्रसूति सहायता योजना     

पात्रता- पंजीकृत सफाई कर्मकार महिला को योजना का लाभ केवल दो बार प्रसव हेतु देय होगा।       

सहायता- पंजीकृत महिला सफाई कर्मकार को प्रसव के पश्चात् एकमुश्त राशि रुपये 20,000/- की सहायता राशि प्रदान किया जाता है। योजना का लाभ केवल दो बार प्रसव हेतु दिया जाता है।          

वर्तमान स्थिति- योजना वर्तमान में चल रही है

योजना का नाम-  सफाई कर्मकार के बच्चे हेतु छात्रवृत्ति योजना           

पात्रता- पंजीकृत सफाई कर्मकार के कक्षा 1 से स्नातकोत्तर पीएच.डी. तक अध्ययनरत पुत्र/पुत्रियों को छात्रवृत्ति की पात्रता होगी।     

सहायता- रूपये 1,000/- से रूपये 15,000/- तक पंजीकृत सफाई कर्मकारों के अध्ययनरत 02पुत्र/पुत्रियों को कक्षावार वार्षिक छात्रवृत्ति एकमुश्त प्रदाय की जाती है। 

वर्तमान स्थिति- योजना वर्तमान में चल रही है

योजना का नाम-  सफाई कर्मकार हेतु आवश्यक उपकरण सहायता योजना         

पात्रता- पंजीकृत सफाई कर्मकार 18 से 60 वर्ष की आयु वाले हितग्राही योजना अंतर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र होगे।     

पंजीकृत हितग्राही को आवश्यक उपकरण गमबूट, दस्ताने, मास्क एवं एप्रेन प्रतिवर्ष रूपये 1,000/- तक सामग्री प्रदान किया जाता है।              

वर्तमान स्थिति- योजना वर्तमान में चल रही है

योजना का नाम-   सफाई कर्मकार पुत्र/पुत्री सायकल सहायता योजना                 

पात्रता- यदि पंजीकृत सफाई कर्मकार के पुत्र/पुत्री शाला/विश्वविद्यालय में अध्यनरत है तथा उन्हें शिक्षा विभाग से सायकल सहायता योजना का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है, तभी उन्हें सायकल सहायता योजना का लाभ प्रदान किया जावेगा।          

सहायता- पंजीकृत सफाई कर्मकार के शाला/विश्वद्यिालय में अध्ययनरत पुत्र/पुत्री (दो संतान तक) को सायकल प्रदान किया जाता है।              

वर्तमान स्थिति- योजना वर्तमान में चल रही है

योजना का नाम-  सफाई कर्मकार गंभीर बीमारी चिकित्सा सहायता योजना                         

पात्रता- 18 से 60 वर्ष की आयु के सफाई कर्मकार जो मंडल में कम से कम 90 दिवस पूर्व पंजीकृत हो।             

सहायता- पंजीकृत सफाई कर्मकार को किडनी, कैंसर, सिकलिंग (सिकलसेल इनीमिया), हृदय रोग, एड्स एवं लकवा रोग के ईलाज हेतु 50,000/- रूपये की चिकित्सा सहायता अथवा ईलाज में हुये वास्तविक व्यय जो भी कम हो प्रदान किया जाता है।               

वर्तमान स्थिति- योजना वर्तमान में चल रही है

योजना का नाम-   हमाल हेतु जूता, हुक एवं महिला हमाल हेतु सूपा और टोकरी सहायता योजना                        

पात्रता- 18 से 60 वर्ष के आयु समूह के पंजीकृत हमाल पात्र होंगे।        

सहायता- पंजीकृत असंगठित हमाल कर्मकारों को जूता, हुक एवं महिला हमाल हेतु सूपा और टोकरी हेतु रूपये 500/- प्रति हितग्राही प्रदान किया जाता है। 

वर्तमान स्थिति- योजना वर्तमान में चल रही है

योजना का नाम-  ठेका श्रमिक, घरेलू महिला कामगार एवं हमाल श्रमिक प्रसूति सहायता योजना                         

पात्रता- पंजीकृत ठेका श्रमिक, घरेलू महिला कामगार एवं हमाल श्रमिक को योजना का लाभ केवल दो बार प्रसव हेतु देय होगा।        

सहायता- पंजीकृत ठेका श्रमिक, घरेलू महिला कामगार एवं हमाल श्रमिक को प्रसव पश्चात् एकमुश्त राशि रुपये 20,000/- की सहायता राशि प्रदान किया जाता है।       

वर्तमान स्थिति- योजना वर्तमान में चल रही है

योजना का नाम-  घरेलू महिला कामगार सायकल, छतरी, चप्पल/जूता सहायता योजना                     

पात्रता- इस योजना में 18 से 60 वर्ष के आयु समूह के पंजीकृत घरेलू महिला कामगार पात्र होंगे।        

सहायता- पंजीकृत घरेलू महिला कामगार को सायकल, हेतु जेम से निधार्रित दर एवं छतरी, चप्पल/जूता हेतु रूपये 500/- प्रति हितग्राही प्रदान किया जाता है। 

वर्तमान स्थिति- योजना वर्तमान में चल रही है

योजना का नाम-  ठेका श्रमिक, घरेलू महिला कामगार एवं हमाल श्रमिक के बच्चों हेतु छात्रवृत्ति योजना                              

पात्रता- पंजीकृत ठेका श्रमिक, घरेलू महिला कामगार एवं हमाल श्रमिक के कक्षा 1 से स्नातकोत्तर पीएच.डी. तक अध्ययनरत पुत्र/पुत्रियों को छात्रवृत्ति की पात्रता होगी।    

सहायता- रूपये 500/- से रूपये 5000/- तक पंजीकृत ठेका श्रमिक, घरेलू महिला कामगार एवं हमाल श्रमिक के अध्ययनरत 02पुत्र/पुत्रियों को कक्षावार वार्षिक छात्रवृत्ति एकमुश्त प्रदाय की जायेगी।         

वर्तमान स्थिति- योजना वर्तमान में चल रही है

योजना का नाम-  सफाई कर्मकार के पुत्र/पुत्री हेतु विशेष कोचिंग योजना                             

पात्रता- पंजीकृत सफाई कर्मकारों के अध्ययनरत 02 पुत्र/पुत्रियों को विशेष कोचिंग का शुल्क प्रदान किया जावेगा।          

सहायता- कक्षा दसवी एवं उससे उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत पुत्र/पुत्री (दो संतानों) को इंजीनियरिंग, चिकित्सा, सीए, एमबीए अथवा अन्य व्यवसायिक शिक्षा में प्रवेश हेतु विशेष कोचिंग हेतु लगने वाला शुल्क मंडल द्वारा प्रदान किया जाता है।   

वर्तमान स्थिति- योजना वर्तमान में चल रही है

योजना का नाम-  घरेलू महिला कामगार कौशल उन्नयन एवं ठेका श्रमिक, हमाल तथा घरेलू महिला कामगार परिवार सशक्तिकरण योजना        

पात्रता- 1. आयु 18 वर्ष से अधिक तथा मंडल में घरेलू महिला कामगार कौशल उन्नयन एवं ठेका श्रमिक, हमाल कामगार के रूप में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

2. मंडल में कम से कम 90 दिवस पूर्व पंजीकृत हो।              

सहायता- योजना के अंतर्गत समय-समय पर सीएसएसडीए में पंजीकृत व्ही.टी.पी द्वारा चिन्हांकित व्यवसाय हेतु मंडल द्वारा पंजीकृत घरेलू महिला श्रमिक को स्वयं एवं ठेका श्रमिक एवं हमाल के परिवार के सदस्यों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है।             

वर्तमान स्थिति- योजना वर्तमान में चल रही है

योजना का नाम-  कचरा बिनने वाले हेतु सुरक्षा उपकरण सहायता योजना                            

पात्रता- 18से 60वर्ष की आयु वाले पंजीकृत कचरा बिनने वाले असंगठित कर्मकार।           

सहायता- पंजीकृत कचरा बिनने वाले को जेम द्वारा निर्धारित दर पर सुरक्षा उपकरण हेतु दस्ताना, जूता एवं रेनकोट प्रदान किया जाता है।         

वर्तमान स्थिति- योजना वर्तमान में चल रही है

योजना का नाम-  स्मार्ट वेडिंग कार्ट (रेडिमेड किचन) सहायता योजना                   

पात्रता- 18से 50आयु समूह के पंजीकृत चाय, चाट ठेला लगाने वाले अथवा ठेला लगाकर खाद्य सामग्री बेचने वाले असंगठित कर्मकार।          

सहायता- पंजीकृत चाय, चाट ठेला लगाने वाले अथवा ठेला लगाकर खाद्य सामग्री बेचने वाले को स्मार्ट वेडिंग कार्ट (रेडिमेड किचन) हेतु मंडल द्वारा अनुदान राशि रूपये 30,000/- स्वयं का अंशदान राशि रूपये 10,000/- एवं बकाया राशि बैंक से ऋण के माध्यम से हितग्राही द्वारा देय होगा। योजनांतर्गत बैंक से ऋण प्राप्ति का अभिलेख प्रस्तुत करने पर ही मंडल द्वारा अनुदान रूपये 30,000/- हितग्राही को प्रदान किया जाता है।       

वर्तमान स्थिति- योजना वर्तमान में चल रही है

योजना का नाम-  असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना               

पात्रता- 18 से 60 वर्ष की उम्र के पंजीकृत असंगठित श्रमिक।              

 सहायता- पंजीकृत श्रमिक की मृत्यु पर रू0 01 लाख।

वर्तमान स्थिति- योजना वर्तमान में चल रही है

योजना का नाम-  मुख्यमंत्री असंगठित कर्मकार इज्जत मंथली सीजन टिकट कार्ड योजना                    

पात्रता- पंजीकृत असंगठित कर्मकार।   

सहायता- योजना के अंतर्गत रेलगाड़ियों में 150कि.मी. तक दैनिक यात्रा करने वाले पंजीकृत असंगठित कर्मकारों को मंडल द्वारा रेल्वे के मासिक पास पर लगने वाला व्यय का भुगतान किया जाता है।   

वर्तमान स्थिति- योजना वर्तमान में चल रही है

योजना का नाम-  धोबी हेतु आवश्यक उपकरण सहायता योजना                          

पात्रता- 18से 60वर्ष आयु समूह के धोबी प्रवर्ग में पंजीकृत असंगठित कर्मकार।

सहायता- पंजीकृत 18से 60वर्ष वाले धोबी को रूपये 1500/- तक की सामग्री- इलेक्ट्रानिक/कोयला आयरन, क्लाथ्स पिन, वाशिंग पैडल (थप्पी/कुटेला) प्रदान किया जाता है।     

वर्तमान स्थिति- योजना वर्तमान में चल रही है

योजना का नाम-  असंगठित कर्मकार प्रसूति सहायता योजना               

पात्रता- मंडल में पंजीकृत असंगठित महिला कर्मकार ।         

सहायता- पंजीकृत असंगठित महिला कर्मकार को प्रसव के पश्चात् एकमुश्त राशि रुपये 20,000/- की सहायता राशि प्रदान किया जाता है। योजना का लाभ केवल दो बार प्रसव हेतु दिया जाता है।    

वर्तमान स्थिति- योजना वर्तमान में चल रही है

योजना का नाम-  ठेका श्रमिक, हमाल श्रमिक एवं घरेलू महिला कामगार गंभीर बीमारी चिकित्सा सहायता योजना                             

पात्रता- 18 से 60वर्ष की आयु के असंगठित कर्मकार जो मंडल में कम से कम 90दिवस पूर्व पंजीकृत हो।          

सहायता- पंजीकृत सफाई कर्मकार को किडनी, केंसर, सिकलिंग (सिकलसेल इनीमिया), हृदय रोग, एड्स एवं लकवा रोग के ईलाज हेतु 50,000/- रूपये की चिकित्सा सहायता अथवा ईलाज में हुये वास्तविक व्यय जो भी कम हो प्रदान किया जाता है।               

वर्तमान स्थिति- योजना वर्तमान में बंद है

योजना का नाम-  असंगठित कर्मकार सायकल रिक्शा सहायता योजना 2012                     

पात्रता- ई रिक्शा सहायता योजना प्रारंभ होने से यह योजना समाप्त हो गयी है |                    

वर्तमान स्थिति- योजना वर्तमान में बंद है

योजना का नाम-  मुख्यमंत्री असंगठित कर्मकार बीमा योजना                

सहायता- यह योजना केवल 01 वर्ष के लिए होने के कारन दिनांक 27-03-2013 को समाप्त हो गयी है |                            

वर्तमान स्थिति- योजना वर्तमान में बंद है

योजना का नाम-  मुख्यमंत्री असंगठित कर्मकार स्वावलंबन पेंशन योजना                             

सहायता- भारत सरकार द्वारा अटल पेंशन योजना प्रारंभ कर यह योजना समाप्त कर दी गयी है |                          

वर्तमान स्थिति- योजना वर्तमान में बंद है

योजना का नाम-  असंगठित कर्मकार विवाह सहायता योजना                                                               

वर्तमान स्थिति- योजना वर्तमान में बंद है

योजना का नाम-  सफाई कर्मकार विवाह योजना                                                  

वर्तमान स्थिति- योजना वर्तमान में बंद है

योजना का नाम-  ठेका श्रमिक,घरेलू महिला कामगार एवं हमाल श्रमिक विवाह योजना                                                        

वर्तमान स्थिति- योजना वर्तमान में बंद है

योजना का नाम-  प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना converged                                                 

वर्तमान स्थिति- योजना वर्तमान में बंद है

योजना का नाम-  असंगठित कर्मकार अंत्येष्टि सहायता योजना                                                              

वर्तमान स्थिति- योजना वर्तमान में बंद है

योजना का नाम-  सफाई कर्मकार बाह्य रोगी चिकित्सा सहायता योजना                                                              

वर्तमान स्थिति- योजना वर्तमान में बंद है

योजना का नाम-   ठेका श्रमिक एवं हमाल श्रमिक बाह्य रोगी चिकित्सा सहायता योजना                                                      

वर्तमान स्थिति- योजना वर्तमान में बंद है

योजना का नाम-  मुख्यमंत्री असंगठित कर्मकार इज्जत मंथली सीजन टिकट कार्ड योजना                                                    

वर्तमान स्थिति- योजना वर्तमान में बंद है

योजना का नाम-  स्मार्ट वेंडिंग कार्ट (रेडिमेड किचन) सहायता योजना                                                   

वर्तमान स्थिति- योजना वर्तमान में बंद है

योजना का नाम-  ठेका श्रमिक एवं हमाल श्रमिक बाह्य रोगी चिकित्सा सहायता योजना                       

पात्रता- 18से 60 वर्ष के पंजीकृत ठेका श्रमिक एवं हमाल श्रमिक को शासकीय चिकित्सालय के चिकित्सक द्वारा प्रमाणित देयक की प्रतिपूर्ति (उन्हीं दवा के देयक जो शासकीय चिकित्सालय में उपलब्ध नहीं है।) की जावेगी।          

सहायता- पंजीकृत ठेका श्रमिक एवं हमाल श्रमिक को स्वास्थ्य परीक्षण सहायता राशि रूपये 2,000/-तक चिकित्सा सहायता दवाई क्रय हेतु प्रतिवर्षं प्रदान किया जाता है।              

वर्तमान स्थिति- योजना वर्तमान में बंद है

योजना का नाम-  ई-ठेला सहायता योजना                             

पात्रता- 18 से 50 आयु समूह के पंजीकृत हाथ ठेला चलाने वाले असंगठित कर्मकार।         

सहायता- पंजीकृत हाथ ठेला चलाने वाले को ई-ठेला हेतु मंडल द्वारा अनुदान राशि रूपये 30,000/- स्वयं का अंशदान राशि रूपये 10,000/- एवं बकाया राशि बैंक से ऋण के माध्यम से हितग्राही द्वारा देय होगा। योजनांतर्गत बैंक से ऋण प्राप्ति का अभिलेख प्रस्तुत करने पर ही मंडल द्वारा अनुदान राषि रूपये 30,000/- हितग्राही को प्रदान किया जाता है।    

वर्तमान स्थिति- योजना वर्तमान में बंद है

विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें

योजना का नाम-  सिलिकोसिस (बीमारी) से पीड़ित श्रमिकों के लिए आर्थिक एवं पुनर्वास सहायता योजना                     

पात्रता- मंडल में ठेका श्रमिक प्रवर्ग में पंजीकृत कर्मकार पात्र होंगे।       

सहायता- योजना के अंतर्गत सिलिकोसिस बीमारी से पीड़ित पंजीाकृत हितग्राही को रूपये 3,00,000/-प्रदाय किया जावेगा, जिसमें से राशि रूपये 1,00,000/- हितग्राही के खाते में स्थानांतरित किया जावेगा तथा 2,00,000/- एफ.डी. के रूप में देय होगा। एफ.डी. के ब्याज का स्वरूप मासिक ब्याज के रूप में (मासिक आय योजना डण्प्ण्ैण्.) होगा। (श्रमिक के जीवित रहने पर श्रमिक को लाभ की पात्रता एवं सिलिकोसिस बीमारी से मृत्यु होने पर उनके वैध आश्रितों को लाभ की पात्रता होगी।)         

वर्तमान स्थिति- योजना ऑफलाइन है

योजना का नाम-  शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना  

पात्रता- पंजीकृत असंगठित कर्मकार।    योजना के अंतर्गत चावड़ी में एकत्रित होने वाले पंजीकृत असंगठित कर्मकारों को जहां पर शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना, श्रम विभाग द्वारा संचालित है रूपये 5/- के कूपन पर गरम भोजन प्रदान किया जाता है।    

वर्तमान स्थिति- योजना ऑफलाइन है 

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Developed & Hosted By: Simpli Life .