Site icon Chatur Post

Collector सारंगढ़ कलेक्टर सहित कई जिलों के डिप्टी कलेक्टरों का सरकार ने किया तबादला

Collector रायपुर। chaturpost.com (चतुरपोस्ट.कॉम)

राज्य सरकार ने सारंगढ़- बिलाईगढ़ कलेक्टर का स्थानांतरण कर दिया है। सरकार ने नवगठित सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिला के कलेक्टर डी.राहुल वेंकट को हटा दिया है। वेंकट के स्थान पर डॉ. फरिहा आलम को जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है।

जिला से हटाए गए आईएएस राहुल वेंकट को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव बनाया गया है। सारंगढ़ की नई कलेक्टर बनाई गई डॉ.आलम अभी जांजगीर-चांपा जिला पंचायत के सीईओ हैं। इन दोनों अाईएएस अफसरों के साथ ही सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के आठ अफसरों का भी स्थानांतरण किया है।

नवीन कुमार भगत संयुक्त कलेक्टर मुंगेली से संयुक्त कलेक्टर बलरामपुर

गीता शुक्ला दीवान क्षेत्रीय उपायुक्त भू-अभिलेख रायपुर से अपर सचिव राज्य सूचना आयोग

सेवा राम दीवान स्टॉफ ऑफिसर सूचना आयोग का संयुक्त कलेक्टर बनाकर कोरबा स्थानांतरण किया गया है।

संदीप कुमार ठाकुर डिप्टी कलेक्टर बेमेतरा से डिप्टी कलेक्टर कबीरधाम स्थानांतरित किए गए हैं।

भूपेंद्र सिंह जोशी मुख्य कार्यपाल अधिकारी जनपद पंचायत कोंडागांव से डिप्टी कलेक्टर बेेमेतरा

भरोसा राम ठाकुर संयुक्त कलेक्टर कोरबा से संयुक्त कलेक्टर मुंगेली

राकेेश कुमार गोलछा डिप्टी कलेक्टर महासमुंद से डिप्टी कलेक्टर कांकेर

रविराज ठाकुर उप संचालक संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं से संयुक्त कलेक्टर महासमुंंद

रायपुर में रहते हैं या आ रहे हैं तो पहले इस खबर को जरुर पढ़ लें…

Exit mobile version