September 21, 2024

Chatur Post

केवल सरोकार की खबर

 Governor of Chhattisgarh: छत्‍तीसगढ़ के अब तक के राज्‍यपाल और उनका कार्यकाल

1 min read

Governor of Chhattisgarh: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ राज्‍य का निर्माण वर्ष 2000 में हुआ था। दिनेश नंदन सहाय प्रदेश के पहले राज्‍यपाल बनाए गए थे। मूलत: बिहार के रहने वाले सहाय रिटायर आईपीएस अधिकारी थे। छत्‍तीसगढ़ के राज्‍यपालों के साथ यह संयोग रहा कि शुरुआत चार राज्‍यपाल नौकरशाही से आए थे। यानी वे किसी न किसी सरकारी नौकरी रह चुके थे।

Governor of Chhattisgarh: जानिए कौन हैं छत्‍तीसगढ़ के नए राज्‍यपाल

रामेन डेका को छत्‍तीसगढ़ का नया राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है। वे मौजूदा राज्‍यपाल विश्‍वभूषण हरिचंदन का स्‍थान लेंगे। डेका 30 जुलाई की शाम को रायपुर पहुंच रहे हैं। 31 जुलाई को राजभवन में उनका शपथ ग्रहण समारोह होगा। डेका मूल रुप से असम के रहने वाले हैं और राजनीतिक पृष्‍ठभूमि से आते हैं।

Governor of Chhattisgarh: जानिऐ..कौन थे छत्‍तीसगढ़ के पहले राज्‍यपाल

छत्‍तीसगढ़ बनने के बाद सेवानिवृत्‍त आईपीएस अफसर दिनेश नंदन सहाय को राज्‍य का पहला राज्‍यपाल बनाया गया। सहायक ने 1 नवंबर 2000 को राज्‍य के राज्‍यपाल का पदभार ग्रहण किया। वे 1 जून 2003 तक छत्‍तीसगढ़ के राज्‍यपाल रहे। सहाय के बाद केएम सेठ छत्‍तीसगढ़ के राज्‍यपाल बनाए गए। सेठ सेना से रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल थे। सेठ 2 जून 2003 को पदभार ग्रहण किया और 24 जनवरी 2007 तक पद पर रहे।

25 जनवरी 2007 को ईएसएल नरसिम्‍हन ने छत्‍तीसगढ़ के तीसरे राज्‍यपाल के रुप में पदभार ग्रहण किया। नरसिम्‍हन का कार्यकाल 23 जनवरी 2010 तक रहा। उनके बाद शेखर दत्‍त प्रदेश के राज्‍यपाल बनाए गए। दत्‍त ने 23 जनवरी 2010 को पदभार ग्रहण किया और 1 जुलाई 2014 तक प्रदेश के राज्‍यपाल बने रहे।

छत्‍तीसगढ़ के किस राज्‍यपाल का पद पर रहते हुआ था निधन

छत्‍तीसगढ़ 5वें राज्‍यपाल राम नरेश यादव का कार्यकाल सबसे छोटा रहा। उन्‍होंने 2 जुलाई 2017 को प्रदेश के राज्‍यपाल का पदभार ग्रहण किया और 24 जुलाई 2017 तक रहे। इसके बाद बलरामजी दास टंडन को छत्‍तीसगढ़ का अगला राज्‍यपाल बनाया गया। 25 जुलाई 2017 को टंडन ने पदभार ग्रहण किया। टंडन का राज्‍यपाल रहते हुए दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया। वे 14 अगस्‍त 2018 तक पद पर रहे।

Governor of Chhattisgarh: छत्‍तीसगढ़ की पहली महिला राज्‍यपाल कौन थीं

टंडन के निधन के बाद आनंदी बेन पटेल को छत्‍तीसगढ़ का अगला राज्‍यपाल बनाया गया। 15 अगस्‍त 2018 को उन्‍होंने कार्यभार ग्रहण किया। पटेल 28 जुलाई 2019 तक पद पर रहीं। पटेल छत्‍तीसगढ़ की पहली महिला राज्‍यपाल थीं। उनके बाद अनुसुईया उइके को छत्‍तीसगढ़ का गर्वनर बनाया गया। उइके ने 29 जुलाई 2019 को पदभार ग्रहण किया, तब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। वे 23 फरवरी 2023 तक राज्‍यपाल रहीं। उनके बाद विश्‍वभूषण हरिचंदन को छत्‍तीसगढ़ का राज्‍यपाल बनाया गया। उन्‍होंने 23 फरवरी 2023 को पदभार ग्रहण किया था।

राज्‍यपाल का नाम   कार्यकाल
Shri D.N. Sahaya          01.11.2000        01.06.2003
Lt. Gen. K. M. Seth, PVSM, AVSM(Retd.) 02.06.2003        24.01.2007
Shri E.S.L. Narasimhan 25.01.2007        23.01.2010
Shri Shekhar Dutt, SM  23.01.2010        01.07.2014
Shri Ram Naresh Yadav  02.07.2014        24.07.2014
Shri Balramji Dass Tandon        25.07.2014        14.08.2018
Smt. Anandiben Patel    15.08.2018        28.07.2019
Miss Anusuiya Uikey    29.07.2019        23.02.2023.
Shri Biswa Bhusan Harichandan          23.02.2023 29.07.2024

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Developed & Hosted By: Simpli Life .