भारतमुख्य पृष्ठ

Governor RN Ravi राज्‍यपालों का इस्‍तीफा: चुनावी राज्‍य बंगाल के साथ एक और राज्‍य के राज्‍यपाल ने दिया इस्‍तीफा

Governor RN Ravi न्‍यूज डेस्‍क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की उल्‍टी गिनती शुरू हो चुकी है। इस बीच वहां के राज्‍यपाल ने आचाकन इस्‍तीफा दे दिया है।

हाईकोर्ट का पेंशनरों को राहत देने वाला फैसला: बढ़ी हुई पेंशन से नहीं कर सकते वंचित

पश्चिम बंगाल के राज्‍यपाल सीवी आनंद बोस ने अपना इस्‍तीफा राष्‍ट्रपति को भेजा है। सीवी आनंद बोस के राज्‍यपाल के पद से इस्‍तीफा देते ही केंद्र सरकार ने वहां नए राज्‍यपाल की नियुक्ति कर दी है।

लद्दाख के राज्‍यपाल का भी इस्‍तीफा

बंगाल के राज्‍यपाल सीवी आनंद बोस के इस्‍तीफा के कुछ घंटे बाद ही लद्दाख के राज्‍यपाल ने भी त्‍याग पत्र दे दिया है। लद्दाख में कविंदर गुप्‍ता राज्‍यपाल थे।

बंगाल में नए राज्‍यपाल की नियुक्ति

केंद्र सरकार ने सीवी आनंद बोस के इस्‍तीफ के बाद आरएन रवि को पश्विम बंगाल का राज्‍यपाल नियुक्‍त कर दिया है। राज्‍यपाल के इस्‍तीफा और नए राज्‍यपाल की नियुक्ति का पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने विरोध किया है। उन्‍होंने कहा कि सीवी आनंद बोस ने गृह मंत्रालय के दबाव में इस्‍तीफा दिया है।

जानिए- कौन हैं पश्चिम बंगाल के नए राज्‍यपाल आरएन रवि

पश्चिम बंगाल के नए राज्‍यपाल आरएन रवि का पूरा नाम रवींद्र नारायण रवि है। पूर्व नौकरशाह रवि अभी तमिलनाडु के राज्‍यपाल हैं। इससे पहले वे नगालैंड और मेघालय के भी राज्‍यपाल रह चुके हैं।

बिहार में हुआ था जन्‍म

पश्चिम बंगाल के नव नियुक्‍त राज्‍यपाल आरएन रवि का जन्‍म बिहार के पटना में हुआ था, वे कुछ दिनों तक पत्रकारिता भी किए हैं। 1976 में वे आईपीएस बन गए। उन्‍होंने लंबे समय तक केंद्रीय खुफिया एजेंसियों में काम किया है। 2018 में उन्‍हें उप राष्‍ट्रपति का सुरक्षा सलाहकार बनाया गया था।

2019 में पहली बार बनाए गए राज्‍यपाल

आरएन रवि को 2019 में पहली बार राज्‍यपाल बनाया गया। उन्‍हें नगालैंड का राज्‍यपाल बनाकर भेजा गया था। 2021 में उन्‍हें तमिलनाडु का राज्‍यपाल बनाया गया।

छत्‍तीसगढ़ के 19 IAS, 15 IFS व  06 IPS दागी: कुल 50 मामले, एक IAS पर 7, चार पर दो-दो FIR, देखिए पूरी सूची

Back to top button