Green Cave  छत्‍तीसगढ़ में अंधी मछलियों वाली कोटुमसर के पास मिली अनोखी ग्रीन गुफा: जानिए- कहां है ग्रीन गुफा और कैसे पहुंचे

schedule
2026-01-04 | 15:14h
update
2026-01-04 | 15:14h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Green Cave  रायपुर। Chhattisgarh के प्रसिद्ध पर्यटन स्‍थलों में शामिल कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान Kanger Valley National Park अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध जैव विविधता और विश्व-प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के लिए देश-विदेश में विख्यात है। इसी कड़ी में अब Kanger Valley कांगेर घाटी में एक और अनोखी प्राकृतिक स्थलाकृति Natural topography  सामने आई है, जिसे Green Cave (ग्रीन गुफा) नाम दिया गया है।

इस वजह से बनी ग्रीन गुफा

उल्लेखनीय है कि यह ग्रीन गुफा कोटुमसर परिसर Kotumsar Complex के कंपार्टमेंट क्रमांक 85 में स्थित है। गुफा की दीवारों और छत से लटकती चूने Lime की आकृतियों Stalactites (स्टैलेक्टाइट्स) पर हरे रंग की सूक्ष्मजीवी microorganisms परतें पाई जाती हैं, जिसके कारण इसे ग्रीन केव नाम दिया गया है। चूना पत्थर और शैल से निर्मित यह गुफा Kanger Valley की दुर्लभ और विशिष्ट गुफाओं Specific caves में से एक मानी जा रही है।

ग्रीन गुफा के रास्ते में बड़े-बड़े पत्थर

ग्रीन cave गुफा तक पहुंचने का मार्ग बड़े-बड़े पत्थरों से होकर गुजरता है। गुफा में प्रवेश करते ही सूक्ष्मजीवी microorganisms जमाव से ढकी हरी दीवारें पर्यटकों tourists को आकर्षित करती हैं। आगे बढऩे पर एक विशाल कक्ष Spacious room दिखाई देता है, जहां से भीतर की ओर चमकदार और विशाल स्टैलेक्टाइट्स Giant stalactites और फ्लो-स्टोन Flowstone (बहते पानी से बनी पत्थर की परतें) देखने को मिलती हैं, जो गुफा की प्राकृतिक Natural भव्यता को और भी बढ़ा देती हैं।

पर्यटकों के लिए आकषर्ण का नया केंद्र

घने जंगलों के मध्य स्थित यह गुफा cave  अपनी अनोखी संरचना और प्राकृतिक सौंदर्य Natural beauty के कारण पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण केंद्र बनने जा रही है।

वन विभाग की तरफ से cave की सुरक्षा और नियमित निगरानी की जा रही है। साथ ही पर्यटकों tourists की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहुंच मार्ग, पैदल पथ और अन्य आवश्यक आधारभूत संरचनाओं Basic infrastructure का विकास कार्य प्रगति पर है। वन विभाग Kanger Valley National Park के पर्यटन विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इस पहल में प्रधान मुख्य वन संरक्षक Principal Chief Conservator of Forests व वनबल प्रमुख व्ही. श्रीनिवासन srinivasan और प्रमुख मुख्य वन संरक्षक Principal Chief Conservator of Forests (वन्य प्राणी) अरुण पांडे का मार्गदर्शन भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

chatur postJanuary 4, 2026
293 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
04.03.2026 - 16:22:21
Privacy-Data & cookie usage: