Site icon Chatur Post

GST में बड़ा फर्जीवाड़ा: मरे हुए लोगों के नाम पर किया खेल, रायपुर का कारोबारी गिरफ्तार

GST Raid छत्‍तीसगढ़ में स्‍टेट GST की बड़ी कार्यवाही: उजागर हुआ बिल बेचने का खेल...

GST रायपुर। छत्‍तीसगढ़ जीएसटी की टीम ने एक लोहा कारोबारी को गिरफ्तार किया है। लोहा कारोबारी पर जीएसटी  में बड़ा फर्जीवाड़ा करने का आरोप है। कारोबारी ने ऐसे लोगों के नाम पर कारोबार खोला और व्‍यापार किया जो अब इस दुनिया में हैं ही नहीं।

जानिए- किसे पकड़ा है स्‍टेट जीएसटी की टीम ने

छत्‍तीगसढ़ स्‍टेट जीएसटी की टीम ने रायपुर के जिस लोहा कारोबारी को गिरफ्तार किया है उसका नाम अमन अग्रवाल है। 32 वर्षीय अमन अग्रवाल को स्‍टेट जीएसटी की टीम ने बुधवार को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से अमन अग्रवाल को 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।  

GST अग्रवाल के नाम पर दो फर्म

स्‍टेट जीएसटी के अफसरों ने बताया कि अमन अग्रवाल के नाम पर दो फर्म है। एक का नाम अगस्‍त्‍य इंटरप्राइजेज और दूसरे का अग्रवाल इंटरप्राइजेज है। इसके अलावा अमन अग्रवाल ने कई बोगस फर्म बना रखा था। इनमें से कुछ फर्म ऐसे लोगों के नाम पर है जो वर्षों पहले मर चुके हैं।

144 करोड़ का खेल, 26 करोड़ की टैक्‍स चोरी

अमन अग्रवाल ने बोगस फर्मों के जरिये करीब 144 करोड़ रुपए का खेल किया। यह पूरा खेल 2023 से 2025 के बीच किया गया। अमन अग्रवाल ने बोगस फर्मों के नाम पर खरीदी दिखाकर करीब 26 करोड़ रुपए की टैक्‍स चोरी की। संदेह के आधार पर स्‍टेट जीएसटी की स्‍पेशल टीम बनाकर इसकी जांच की गई। करीब 16 दिन की जांच के बाद छापे की कार्यवाह और गिरफ्तारी की गई।

GST  इन फर्मों के साथ किया कारोबार

अमन अग्रवाल ने जिन फर्मों के नाम पर फर्जीवाड़ा किया उनमें धन लक्ष्‍मी इंटरप्राइजेज, महावीर इंटरप्राइजेज, हुसैनी इंटरप्राइजेज, यूनिक इंटरप्राइजेज और अंसारी इंटरप्राइजेज आदि शामिल है।

लगातार सक्रिय है जीएसटी की टीम

स्‍टेट जीएसटी की टीम लगातार सक्रिय है। हाल ही में जीएसटी ने अंबिकापुर में दबिश दी थी, जहां दो कारोबारियों के यहां बड़े पैमाने पर टैक्‍स चोरी के मामले का खुलासा हुआ था। सूत्रों के अनुसार आने वाले समय में और भी फर्मों पर छापे पड़ सकते हैं।

Exit mobile version