कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू, जानिए दो महीने में कितने किलोमीटर की होगी यात्रा

schedule
2023-01-26 | 15:14h
update
2023-01-26 | 15:14h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

रायपुर। Chaturpost.com (चतुरपोस्‍ट.कॉम)

भारत जोड़ो पदयात्रा की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा की शुरुआत की गई। रायपुर के गांधी मैदान से एआईसीसी के पर्यवेक्षक अरुण यादव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने हाथ से हाथ जोड़ो पदयत्रा की शुरुआत की।

हाथ से हाथ जोड़ो: एक लाख 80 किलोमीटर की यात्रा

प्रदेश के 307 ब्लॉक संगठनों में एक साथ हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा शुरू हुई। आज पहले दिन लगभग तीन हजार किलोमीटर की पदयात्रा हुई। यह पदयात्रा पूरे दो महीना चलेगी। इस दौरान एक लाख 80 हजार किलोमीटर पदयात्रा पूरी की जाएगी। प्रतिदिन प्रत्येक ब्लॉक में 10 किलोमीटर पदयात्रा करने का लक्ष्य रखा गया है।

हाथ से हाथ जोड़ो में प्रदेश से लेकर ब्‍लॉक स्‍तर तक के नेता होंगे शामिल

ब्लॉक स्तर में होने वाले पदयात्रा में प्रदेश के नेताओं से लेकर बूथ स्तर के अंतिम कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के जन कल्याणकारी योजनाएं जनता से किए गए वादों को पूरा करने की प्रतिबद्धता को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही मोदी सरकार की आठ साल की वादाखिलाफी, नाकामी, बढ़ती महंगाई ,गिरती अर्थव्यवस्था, गंभीर रोजगार संकट, पेट्रोल डीजल रसोई गैस की महंगाई के साथ भाजपा के आरक्षण विरोधी चरित्र का भी पर्दाफाश किया जाएगा।

हाथ से हाथ जोड़ो के माध्‍यम से घर-घर पहुंचेगी कांग्रेस: यादव

हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा के दौरान एआईसीसी से नियुक्त हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा पर्यवेक्षक अरुण यादव ने कहा कि कहा कि इस यात्रा के माध्यम से हर घर तक पहुंचना है। यह संदेश देना है कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के लोगों के लिए ऐतिहासिक काम कर रही है। उन्होंने कहा की पूरे देश में छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं का चर्चा है।

जानिए क्‍या है कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, कब, क्‍यों और कैसे चलेगीAMP

जनता तक पहुंचाने कांग्रेस पार्टी: मरकाम

प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ों यात्रा के माध्यम से देश की एकता अखंडता और भाईचारे का जो संदेश दिया है उसको हम इस यात्रा के माध्यम से छत्तीसगढ़ के हर गांव में हर बूथों में इस संदेश को पहुंचाएंगे। भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य को जनता तक पहुंचाने कांग्रेस पार्टी हाथ जोड़ो यात्रा देश भर में निकालेगी।

Advertisement

समापन पर होगी राज्‍य स्‍तरीय बड़ी रैली

छत्तीसगढ़ में भी हाथ जोड़ो यात्रा हर विधानसभा तक जाएगी, जिसके माध्यम से सामाजिक सौहादर्य देश की एकता अखंडता का संदेश दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की योजनाओं और कार्यों को और मोदी सरकार की विफलता को भी कांग्रेसी प्रचार करेंगे। इस हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेस घर-घर जाएंगे। हाथ जोड़ो अभियान सभी विधानसभा में आज से शुरू होकर बूथो तक जाएगी, हर जिलों में अधिवेशन होगा। समापन में बड़ी रैली राज्य स्तर पर होगा।

बेरोजगारी भत्‍ता: सीएम की घोषणा, जानिए कब से और किन लोगों को मिलेगाAMP

chatur postJanuary 26, 2023
220 2 minutes read
Follow Us
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
03.03.2026 - 23:39:06
Privacy-Data & cookie usage: