Site icon Chatur Post

Health Camp बिजली कंपनी मुख्यालय में कैंसर जांच शिविर: 118 की जांच में 5 संदिग्ध समेत 55 को इलाज की सलाह

Health Camp रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी बिजली कंपनी के डंगनिया मुख्यालय के ऑफिसर्स क्लब में निशुल्क कैंसर की प्राथमिक जांच और परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी की तरफ से किया गया था।

118 का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

इस शिविर का लाभ 118 कर्मियों ने लिया। कर्मियों में 91 महिलाएं और 27 पुरूष की जांच की गई। परीक्षण में 27 मेमोग्राफी, 23 पैपस्मीयर टेस्ट और 5 संदिग्ध मरीजों को अस्पताल मेें इलाज का परामर्श दिया गया।

बालको सेंटर के सहयोग से हुआ शिविर का आयोजन

इस अवसर पर मानव संसाधन ट्रांसमिशन के मुख्य अभियंता एएम परियल, अति मुख्य अभियंता विनोद अग्रवाल और केशलेश की पूरी टीम ने शिविर का जायजा लिया।

अग्रवाल ने बताया कि मानव संसाधन विभाग की तरफ से अभिनव पहल करते हुए विशेषकर महिलाओं संबंधी कैंसर के लिए बालको मेडिकल सेंटर से मोबाइल जांच वाहन की व्यवस्था की गई।

शिविर का उद्देश्य बिजली कर्मियों को कैंसर के प्रति जागरूक करने के साथ भ्रांति का निराकरण और समुचित इलाज की जानकारी देने है।

Health Camp दो डॉक्टर समेत 10 लोगों की टीम ने की जांच

शिविर में बालको से कैंसर विशेषज्ञ (ओंको सर्जन) डॉ. पलक अग्रवाल और ओंको टीम से डॉ. हेमलता, सिद्धार्थ सक्सेना, एक तकनीशियन, दो नर्सिंग स्टाफ के साथ 10 लोगों की टीम ने परीक्षण और परामर्श की सेवाएं दी।

डॉ. पलक ने बताया कि आज शिविर मे कर्मियों के सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, शुगर परीक्षण, गठान संबंधी जांच और कैंसर के लक्षण के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

जांच के साथ परामर्श भी

डॉ. पलक ने बताया कि महिलाओं के लिए विशेष स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर और मुख कैंसर की शुरूआती अवस्था की जांच करने के लिए मेमोग्राफी मशीन, थर्मल स्कैनिंग,पेप स्मीयर और ब्रश साइटोलॉजी की सुविधाएं और सेवाएं उपलब्ध कराया गया।

Health Camp ऑनलाइन के साथ स्पाट रजिस्ट्रेशन

की सुविधा मानव संसाधन विभाग की कर्मियों के लिए आनलाइन और आन स्पाट रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराया गया। इसका लाभ उठाते हुए बिजली कर्मियों ने शिविर में हिस्सा लिए। इस अवसर पर स्नेहा सिंह, गीतेश देवांगन, रजनीश चैबे, कन्हैया देवांगन और स्वाति दुबे उपस्थित थे।

Exit mobile version