Health Department स्‍वास्‍थ्‍य विभाग Big Breaking: सभी संलग्‍नीकरण समाप्‍त, विधानसभा में मंत्री जायसवाल ने की घोषणा

schedule
2026-03-12 | 07:31h
update
2026-03-12 | 07:31h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Health Department रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को लेकर बड़ी खबर आ रही है। विधानसभा के बजट सत्र में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री श्‍याम बिहारी जायसवाल ने बड़ी घोषणा कर दी है।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री श्‍याम बिहारी जायसवाल ने गुरुवार को प्रश्‍नकाल के दौरान विभाग में सभी संलग्‍नीकरण को समाप्‍त करने की घोषणा की है। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग में सभी संस्‍थागत संलग्‍नीकरण को समाप्‍त करने की सदन में घोषणा कर रहा हूं और इस संबंध में विभाग के अफसरों को भी निर्देश दे रहा हूं।

यहां समाप्‍त होगा संलग्‍नीकरण

मंत्री की घोषणा के अनुसार  प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों से लेकर जिला अस्‍पताल तक शहर से ग्रामीण तक संलग्‍नीकरण का सभी आदेश तत्‍काल प्रभाव से निरस्‍त किया जाएगा।

इन पर नहीं पड़ेगा असर

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री श्‍याम बिहारी वाजपेयी ने कहा कि यह आदेश केवल संस्‍थागत यानी स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अस्‍पताल और संस्‍थानों में संलग्‍न किए गए कर्मचारियों पर लागू होगा। इसके अतिरिक्‍त न्‍यायालय, मंत्री कार्यालय आदि में संलग्‍नों पर इसका असर नहीं पड़ेगा।

खबर को अपडेट किया रहा है

chatur postMarch 12, 2026
9 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 07:34:17
Privacy-Data & cookie usage: