मुख्य पृष्ठ

Helicopter मुख्‍यमंत्री के हेलीकॉप्‍टर में तकनीकी खराबी: सड़क मार्ग से गए सारंगढ़, कार से ही जाएंगे महासमुंद

Helicopter रायपुर। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय का हेलीकॉप्‍टर खराब हो गया है। इसकी वजह से सोमवार को मुख्‍यमंत्री का पूरा कार्यक्रम बिगड़ गया। मुख्‍यमंत्री को सड़क मार्ग से ही अपनी यात्रा करनी पड़ी। इसकी वजह से साय रात करीब 11 बजे राजधानी लौटेंगे।

हेलीपैड पर करते रहे इंतजार

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय को आज सारंगढ़ और महासमुंद जाना था। उनका यह दौरा हेलीकॉप्‍टर से तय था। ऐसे में मुख्‍यमंत्री सुबह करीब साढ़े 11 बजे रायपुर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पहुंचे, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण हेलीकॉप्‍टर उड़ान नहीं भर पाया। इस दौरान हेलीकॉप्‍टर को ठीक करने का प्रयास शुरू हुआ। हेलीकॉप्‍टर ठीक होने की उम्‍मीद में विष्‍णुदेव करीब 45 मिनट तक हेलीपैड पर ही इंतजार करते रहे, लेकिन जब वह ठीक नहीं हुआ तो सड़क मार्ग से ही सारंगढ़ जाने का निर्णय लिया।

Helicopter साढ़े 12 बजे हुए राजधानी से रवाना

मुख्‍यमंत्री दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सड़क मार्ग से सारंगढ़ के लिए रवाना हुए और करीब तीन बजे वहां पहुंच गए। सारंगढ़ में विभिन्‍न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम साढ़े छह बजे सड़क मार्ग से ही महासमुंद के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्‍यमंत्री रात करीब 11 बजे रायपुर पहुंचेंगे।  

महासमुंद में चरण पादुका वितरण कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय महासमुंद के बसना में चरण पादुका वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। विलंब की वजह से मुख्‍यमंत्री के कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा है। बसना में मुख्‍यमंत्री को पौधा रोपण कार्यक्रम में भी शामिल होना था, लेकिन रात में पहुंचने के कारण अब पौधा रोपण कार्यक्रम को स्‍थगित कर दिया गया है।

मुख्‍यमंत्री का सोमवार को पूरा दौरा कार्यक्रम देखने के लिए यहां क्लिक करें

Helicopter इससे पहले कब-कब बिगड़ा हेलीकॉप्‍टर

मुख्‍यमंत्री के हेलीकॉप्‍टर में खराबी की समस्‍या बार-बार आ रही है। इससे पहले 16 अक्‍टूबर 2024 को भी मुख्‍यमंत्री का हेलीकॉप्‍टर बिगड़ा था, तब झारखंड से हेलीकॉप्‍टर मंगाया गया और उस हेलीकॉप्‍टर से मुख्‍यमंत्री बस्‍तर के दौरे पर गए। इसी तरह इसी साल 21 जून 2025 को मुख्‍यमंत्री का हेलीकॉप्‍टर जशपुर में बिगड़ गया था।

Back to top button