Hidma मारा गया कुख्‍यात नक्‍सली हिड़मा: CG- AP सीमा पर ढेर हुआ एक करोड़ का इनामी, पत्‍नी भी मारी गई

schedule
2025-11-18 | 07:21h
update
2025-11-18 | 07:21h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Hidma जगदलपुर। छत्‍तीसगढ़ समेत देश के नक्‍सल प्रभावित राज्‍यों में आतंक का प्रर्याय बने कुख्‍यात नक्‍सली हिड़मा मुठभेड़ में मारा गया है। हिड़मा के साथ उसकी नक्‍सली पत्‍नी भी सुरक्षाबलों की गोली का शिकार हो गई है। सुरक्षाबलों के लिए इसे बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

आंध्रप्रदेश और छत्‍तीगसढ़ की सीमा पर मारा गया हिड़मा

पुलिस सूत्रों के अनुसार हिड़मा को आंध्रप्रदेश और छत्‍तीसगढ़ की सीमा पर मार गिराया गया है। मुठभेड़ में उसकी पत्‍नी समेत पांच अन्‍य नक्‍सली भी मारे गए हैं। हिड़मा का शव आंध्रप्रदेश की सीमा में बरामद कर ली गई  है।

खुफिया  सूचना पर ऑपरेशन

पुलिस अफसरों के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी की एर्राबोर के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर रात में डीआरजी के जवानों को मौके के लिए निकाला गया था। वहीं आज सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई।

नक्‍सलियों ने की फायरिंग

अफसरों के अनुसार  जब जवान उस इलाके में पहुंचे तो नक्सलियों ने जवानों को देख फायर खोल दिया था। इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया। फिलहाल सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

जानिए कौन है हिड़मा

हिड़मा का पूरा नाम माड़वी हिड़मा था।

हिड़मा पर एक करोड़ का इनामी थी।

वह सुकमा के पूवर्ती गांव का रहने वाला।

chaturpost.com के WhatsApp से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें: कृपया चैलन पर जाने के बाद ऊपर दिख रहे फोलो को प्रेस जरुर करें

बचपन से ही नक्सल संगठन में चला गया था।

इसकी बनाई हुई प्लानिंग से नक्सल संगठन को बड़ी सफलताएं भी मिली।

पहले एरिया कमेटी, DVCM (डिविजनल कमेटी मेंबर) और फिर DKSZC (दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी) कैडर में रहा।

नक्सलियों की बटालियन नंबर 1 का कमांडर भी था।

टेकलगुडेम में पुलिस को एंबुश में फंसा कर हमला किया था।

इस हमले में 21 जवान शहीद हुए थे।

अन्य कई नक्सल घटनाओं का यह मास्टरमाइंड है।

करीब साल भर पहले नक्सलियों ने प्रमोशन किया।

Related Articles

केंद्रीय कमेटी में शामिल कर लिया गया है।

chaturpost.com के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

chatur postNovember 18, 2025
260 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
26.02.2026 - 11:27:55
Privacy-Data & cookie usage: