Holi INC जिलाध्यक्ष ने किया होली के बहिष्कार का ऐलान! BJP बोली- सनातन विरोधी, जानिए क्‍यों नहीं मनाएंगे होली

schedule
2026-03-01 | 14:44h
update
2026-03-01 | 14:44h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Holi  रायपुर। छत्तीसगढ़ में होली पर भी सियासी रंग चढ़ता नजर आ रहा है। होली मनाने को लेकर प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासत शुरू हो गई है। मामला एक कांग्रेस जिला अध्यक्ष के होली नहीं मनाने के एलान से जुड़ा है। सिलसिलेवार पढ़ें पूरी खबर

जानिए- कांग्रेस के किस जिलाध्यक्ष ने किया होली नहीं मनाने का ऐलान

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के जिस जिला अध्यक्ष ने होली नहीं मनाने का ऐलान किया है उनका नाम श्रीकुमार मेनन है। श्रीकुमार मेनन रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं।

जानिए- श्रीकुमार मेनन ने क्यों किया है यह ऐलान

रायपुर शहर जिलाध्यक्ष ने होली नहीं मनाने का ऐलान पेड़ों की कटाई के विरोध में किया है। आरोप है कि सरकार नवा रायपुर में बन रही फिल्म सिटी के लिए अंधाधुन पेड़ों की कटाई कर रही है। कांग्रेस इसका विरोध कर रही है।

जानिए- क्या कहा है श्रीकुमार मेनन ने

पेड़ों की कटाई का विरोध करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने कहा कि सरकार हरे भरे पेड़ काट रही है, जब हरियाली ही नहीं रहेगी तो त्योहार की खुशी कैसे मना सकते हैं।

फैसले को बताया व्यक्तिगत

श्रीकुमार मेनन स्पष्ट किया कि होली नहीं मनाने का फैसला पूरी तरह से उनका निजी और व्यक्तिगत निर्णय है इससे पार्टी का फैसला नहीं मना जाना चाहिए। मेनन ने यह बातें पेड़ कटाई का विरोध करते हुए कही।

भाजपा ने किया पलटवार

श्रीकुमार मेनन के इस फैसले को भाजपा ने सनातन विरोधी बताया है। भाजपा के  प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने इसे कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा बताया है। चिमनानी ने कहा कि होली का बहिष्कार यह कांग्रेस की सोची समझी हिंदू विरोधी मानसिकता का हिस्सा है।

chatur postMarch 1, 2026
7 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
01.03.2026 - 14:46:48
Privacy-Data & cookie usage: