
Holi Day in 2026 रायपुर। नए साल 2026 की शुरुआत हो गई है। इस साल सरकारी कार्यालयों में जमकर छुट्टी रहेगी। चूंकि आठ प्रमुख त्योहार और तिथियां शुक्रवार को पड़ रही है, इसकी वजह से 12 सप्ताहअंत में लंबी छुट्टी मिलेगी। 2025 में लंबे वीकेंड की संख्या आठ थी।
2026 में शुक्रवार के बाद सबसे ज्यादा त्योहार और तिथि मंगलवार को है। मंगलवार को पड़ने वाले त्योहारों की संख्या पांच है। वहीं, बुधवार और गुरुवार को चार- चार त्योहार हैं। इसी तरह तीन रविवार और एक त्योहार सोमवार को पड़ रहा है। महत्वपूर्ण तिथियों में केवल 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) शनिवार को है।
इन त्योहारों पर लांग वीकेंड
जनवरी 10 और 11 को शनिवार- रविवार की छुट्टी के बाद 13 को लोहड़ी और 14 को मकर संक्रांति की छुट्टी।
जनवरी में ही 23 तारीख शुक्रवार को बसंत पंचमी है। इसके बाद 24 को शनिवार, 25 को रविवार फिर सोमवार को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस।
2026 में होली तीन और चार मार्च को है, इससे पहले 28 फरवरी को शनि और 1 मार्च को रविवार की छुट्टी रहेगी।
मार्च 20 को ईद है। इससे पहले 21 को शनिवार और 22 को रविवार है।
महावीर जयंती 31 मार्च शुक्रवार को है। इससे पहले 28 को शनिवार और 29 को रविवार है।
मई 2026 में बुद्धपूर्णिमा एक मई को है। इस दिन शुक्रवार है। इसके बाद दो और तीन मई को शनिवार- रविवार है।
अगस्त 2026 में राखी 28 अगस्त को है। इससे पहले 29 को शनिवार और 30 को रविवार की छुट्टी रहेगी।
सितंबर 2026 में 12 शनिवार और 13 को रविवार की छुट्टी के बाद 14 को गणेश चतुर्थी की छुट्टी रहेगी।
अक्टूबर 2026 में गांधी जयंती शुक्रवार को है। इसके बाद तीन और चार को शनिवार- रविवार की छुट्टी रहेगी।
इस साल दशहरा 20 अक्टूबर को है। 20 अक्टूबर को सोमवार है। इससे पहले 17 और 17 को शनिवार- रविवार की छुट्टी रहेगी।
नवंबर 2026 में ही धनतेरस सोमवार छह तारीख को है। 7 को शनिवार और 8 को रविवार है।
दिसंबर 25 को क्रिसमस है। इसके बाद 26 को शनिवार और 27 रविवार है।







