Site icon Chatur Post

Holi Special Train रेलवे का कमाल, होली के दिन स्पेशल ट्रेन: 4 मार्च को सुबह पौने 5 बजे खुलेगी, 5 को पहुंचेगी

Holi Special Train होली पर गोंदिया से छपरा और पटना के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, देखें टाइम टेबल

Holi Special Train रायपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे 15 होली स्पेशल ट्रेन चला रही है। इनमें गोंदिया और छपरा के बीच एक-एक फेरे की स्पेशल ट्रेन भी शामिल है। लेकिन इस ट्रेन की तारीख को देखते हुए रेलवे के इस फैसले पर सवाल खड़ा हो गया है।

ऐसी स्पेशल ट्रेन का क्या औचित्य

रेलवे ने गोंदिया और छपरा के बीच स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है। इसमें एक ट्रेन चार मार्च को सुबह पौने पांच बजे खुलेगी। चार मार्च को ही होली है, ऐसे में इस ट्रेन के परिचालन के औचित्य पर सवाल उठाया जा रहा है।

यह है होली स्पेशल ट्रेन

गोंदिया-छपरा-गोंदिया के बीच एक फेरे के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलेगी, इस ट्रेन का नंबर 08863/08864 है।

इसी तरह गोंदिया-छपरा-गोंदिया  के बीच 08865/08866 नंबर के साथ एक फेरे के लिए एक और होली स्पेशल ट्रेन चलेगी।

जानिए- कब चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

रेलवे की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार गोंदिया से एक मार्च और दो मार्च को स्पेशल ट्रेन रवाना होगी।

इसी तरह छपरा से होली स्पेशल ट्रेन तीन और चार मार्च को छपरा के लिए रवाना होगी।

स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल

होली स्पेशल ट्रेन एक मार्च को शाम पांच बजे गोंदिया से खुलेगी। शाम छह बजे डोंगरगढ़, 6:26 बजे राजनंदगांव, 7:20 बजे दुर्ग रात 8:05 बजे रायपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, रुकती हुई कटनी पहुंचेगी। होली स्पेशल ट्रेन सतना, मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, चुनार, वाराणसी, जौनपुर, केराकत, ओड़िहार, जंक्शन, गाजीपुर, बलिया, रेवती, बकुलहा, होती हुई रात 00.45 बजे छपरा पहुंचेगी।

छपरा से स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग

होली स्पेशल ट्रेन 03 मार्च सुबह पौने पांच बजे छपरा से चलेगी। बकुलहा,  रेवती,  बलिया,  गाजीपुर, ओड़िहार, केराकत, जौनपुर, वाराणसी, चुनार, प्रयागराज छिवकी, होती हुई रात 8:30 बजे मानिकपुर पहुंचेगी। सतना,  कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, पेंड्रा रोड होती हुई सुबह सवा पांच बजे उसलापुर,भाटापारा के बाद सवा सात  रायपुर से दुर्ग,  राजनंदगांव, डोंगरगढ़ होती हुई सुबह11बजे गोंदिया पहुंचेगी।

Exit mobile version