September 21, 2024

Chatur Post

केवल सरोकार की खबर

Holiday in September 2024: छत्‍तीसगढ़ में छुट्टी की घोषणा: मंत्रालय से जारी हुआ सितंबर में इस तारीख को अवकाश का आदेश

1 min read

Holiday in September 2024: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में सितंबर में शनिवार और रविवार को छोड़कर 8 और अवकाश हैं। इनमें दो सार्वजनिक- सामान्‍य अवकाश और छह ऐच्छिक अवकाश शामिल हैं। राज्‍य सरकार की तरफ से 2 सितंबर को स्‍थानीय अवकाश की घोषणा की गई है, यह आदेश नवा रायपुर और रायपुर में लागू होगा।

बाकी पूरे प्रदेश में 2 सितंबर को ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया है। इसी वजह से 2 सितंबर को राजधानी रायपुर और नवा रायपुर के सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। 2 सितंबर को पोला है।

सितंबर में 6 तारीख को भी सरकारी छुट्टी है। इस दिन हरितालिका तीज है। बता दें कि यह छत्‍तीसगढ़ के प्रमुख त्‍योहारों में शामिल हैं। इसके बाद 17 सितंबर को भी सर्वाजनिक अवकाश रहेगा। 17 तारीख को ईद-ए- मिलाद (मिलाद उन नबी) है। इस वजह से इस तारीख को सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ि‍ए… रिश्‍वत में हिस्‍सा बढ़ाने चपरासी ने कलेक्‍टर को दिया आवेदन, लिखा..

Holiday in September 2024: सितंबर में जो 6 ऐच्छिक अवकाश घोषित किए गए हैं उनमें 2, 7, 10, 14, 15 और 17 तारीख शामिल है। 2 सितंबर को पोला की छुट्टी है, जबकि 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी है। इस दिन गणेश प्रतिमा की स्‍थापना होगी।

इसके बाद 10 सितंबर को नवाखाई है। इस दिन भी राज्‍य में ऐच्छिक अवकाश है। यह ओडिशा का प्रमुख त्‍योहार है और छत्‍तीगसढ़ में भी ओडिशा के बहुत लोग रहते हैं। इसे देखते हुए नवाखाई पर ऐच्छिक अवकाश की घोषणा की गई है।

इसके बाद 14 सितंबर को ढोल ग्‍यारस के मौके पर ऐच्छिक अवकाश की घोषणा की गई है। इस दिन भगवान कृष्‍ण और माता यशोदा की पूजा की जाती है।

वहीं 15 सितंबर को ओणम है। यह केरल का प्रमुख त्‍योहार है। यह त्‍योहार भगवान वामन की जयन्ती और राजा बलि के स्वागत में मनाया जाता है।

17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी यानी गणेश विर्जन है। इसके साथ ही विश्‍वकर्मा जयंती भी है। प्रदेश के उद्योगों और कल कारखानों में यह त्‍योहार बड़े स्‍तर पर मनाया जाता है। तीजा पर तीन दिन की छुट्टी इस बार तीजा 6 सितंबर को है।

6 सितंबर को शुक्रवार है। इस दिन सरकार की तरफ ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया है। वहीं शनिवार और रविवार को सरकारी छुट्टी रहता है। ऐसे में 6 को छुट्टी लेने वालों को पूरे 3 दिन की छुट्टी मिलेगी।

यह भी पढ़ि‍ए…सीआरपीएफ, बीएसएफ सहित अर्द्ध सैनिक बलों में बम्‍पर भर्ती

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Developed & Hosted By: Simpli Life .