Site icon Chatur Post

Holiday in September 2025 सितंबर 2025 में बैंकों 15 दिन छुट्टी: जानिए- कितने दिन बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय

Holiday in September 2025 सितंबर 2025 में बैंकों 15 दिन छुट्टी: जानिए- कितने दिन बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय

Holiday in September 2025 रायपुर। सितंबर 2025 की छुट्टी की सूची सामने आ गई है। सितंबर में देश के अलग-अलग हिस्‍सों में बैंक 15 दिन बंद रहेंगे। वहीं, छत्‍तीसगढ़ के शासकीय कार्यालयों में भी आठ दिन से ज्‍यादा काम बंद रहेगा।

अगस्‍त में रही मौज

छुट्टी के मामले में अगस्‍त 2025 में शासकीय सेवकों की मौज रही। 31 दिन के अगस्‍त में केवल 15 दिन ही शासकीय कार्यालयों में कामकाज हुआ। महीने के अंतिम सप्‍ताह में दो दिन की छुट्टी लेने वालों को पूरे 10 दिनों तक कार्यालय से मुक्ति मिल गई। हालांकि ई आफिस सिस्‍टम लागू होने से कामकाज पर कोई विशेष असर नहीं पड़ रहा है।  

एक सार्वजनिक अवकाश, वह भी शनिवार को

शासकीय अवकाश के मामले में सितंबर 2025 कामकाज वाला रहने वाला है। इस महीने में एक सार्वजनिक और आठ ऐच्छिक अवकाश है। जो एक सावर्जनिक अवकाश है वह भी शनिवार को है। ऐसे में अतिरिक्‍त छुट्टी नहीं मिल पाएगी। सितंबर में 6 तारीख को ईद-ए- मिलाद (मिलाद- उन-नबी) है। इस दिन सार्वजनिक अवकाश है, लेकिन 6 तारीख को शनिवार है।

Holiday in September  सितंबर 2025 में अवकाशों की सूची

सितंबर में ऐच्छिक अवकाशों की सूची लंबी है। सितंबर में आठ ऐच्छिक अवकाश हैं। इनमें तीन सितंबर को ढोल ग्‍यारस, 5 को ओणम है।

6 सितंबर को अनंत चतुदर्शी है, 17 सितंबर को विश्‍वकर्मा जयंती के अवसर पर ऐच्छिक अवकाश घोषित है। इसी तरह 20 सितंबर को प्राणनाथ जयंती है।

21 सितंबर को पितृ दोष अमावश्‍या है। 22 सितंबर को अग्रसेन जयंती और 30 सितंबर को दशहरा के अवसर पर ऐच्छिक अवकाश घोषित है।

Holiday in September  शनिवार और रविवार की 8 छुट्टी

सितंबर में शनिवार और रविवार के कारण आठ दिन काम बंद रहेगा। 6, 13, 20 और 27 सितंबर को शनिवार है। इसी तरह 7, 14, 21 और 28 सितंबर को रविवार रहेगा।

सितंबर 2025 में बैंक हॉली डे

देश के अलग-अलग हिस्‍सों में बैंकों में 15 दिन की छुट्टी रहेगी। इनमें शनिवार और रविवार की छुट्टी भी शामिल है। रांची और पटना में बैंक 3 सितंबर को बंद रहेंगे। इस दिन कर्मा पूजा है। 4 सितंबर को दक्षिण के राज्‍यों में ओणम के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। 5 सितंबर को दिल्‍ली, लखनऊ और मुंबई के बैंकों में ईद की छुट्टी रहेगी। ईद के अवसर पर जम्‍मू में 6 सितंबर को बैंक बंद रहेंगे।  

FAQ

Q सितंबर 2025 में कितने दिन बंद रहेंगे शासकीय कार्यालय?

A सितंबर 2025 में करीब आठ दिन छुट्टी रहेगी।

Q 2025 में दशहरा की छुट्टी कब है?

A 2025 में 30 सितंबर को दशहरा की छुट्टी घोषित की गई है।

Q कब है विश्‍वकर्मा पूजा?

A विश्‍वकर्मा पूजा 17 सितंबर 2025 को है।

Q कब है पितृ मोक्ष अमावश्‍या?

A पितृमोक्ष अमावश्‍या 21 सितंबर को है।

Exit mobile version