Site icon Chatur Post

Holiday इस महीने बस एक दिन वर्किंग बाकी छुट्टी ही छुट्टी: सरकारी कार्यालयों में पसरा सन्‍नाटा

Holiday 2025: सरकारी छुट्टियों की घोषणा, देखिए..2025 में कब-कब रहेगा सरकारी अवकाश

Holiday रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शासकीय कार्यालयों में इस महीने के बाकी बचे दिनों में केवल एक दिन काम काज  होगा, बाकी छुट्टी ही छुट्टी है। इसका असर सोमवार से ही नजर आने लगा था। नवा रायपुर स्थित सरकारी कार्यालयों में सप्‍ताह के पहले ही दिन सन्‍नाटा पसरा रहा।

अगस्‍त के अंतिम सप्‍ताह में छुट्टी

अगस्‍त में अब केवल छह दिन बचे हैं। इन छह दिनों में केवल एक दिन वर्किंग है बाकी पांच दिन छुट्टी है। आज तीजा की छुट्टी है। कल गणेश चतुर्थी और परसो  नवाखाई की छुट्टी रहेगी। शुक्रवार को एक दिन की वर्किंग है। इसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी है।

Holiday  शुक्रवार से ही गायब होने लगे

इन छुट्टियों का असर बीते शुक्रवार से ही सरकारी कार्यालयों में नजर आने लगा। कई अफसर और कर्मचारी सोमवार की छुट्टी लेकर शुक्रवार से ही गायब हो गए, क्‍योंकि सोमवार 25 अगस्‍त की एक दिन की वर्किंग के बाद 26, 27 और 28 को लगातार तीन दिन की छुट्टी है। इसके बाद 29 को वर्किंग है, फिर 30 और 31 छुट्टी।

सेवानिवृत्त होने वालों के लिए शुक्रवार अंतिम दिन

इस महीने सेवानिवृत्‍त होने वाले शासकीय सेवकों के लिए शुक्रवार सेवा का अंतिम दिन होगा। चूंकि महीने के अंतिम दो दिन शनिवार और रविवार है, ऐसे में सेवानिवृत्‍त होने वालों को शुक्रवार को ही विदाई दे दी जाएगी।

28 अगस्‍त को नवाखाई की छुट्टी

28 अगस्‍त को नवाखाई के अवसर पर छुट्टी रहेगी। राज्‍य सरकार ने नवाखाई की छुट्टी की घोषणा इसी महीने की है। इसके लिए स्‍थानीय अवकाश में बदलाव किया गया है। सरकार ने दुर्गाष्‍टमी पर घोषित स्‍थानीय अवकाश को रद्द करके नवाखाई के अवसर पर स्‍थानीय अवकाश की घोषणा की है। दुर्गाष्‍टमी 30 सितंबर को है।

Holiday अगस्‍त 2025 का अंतिम सप्‍ताह

25 अगस्‍त सोमवार वर्किंग

26 अगस्‍त मंगलवार तीजा की छुट्टी

27 अगस्‍त गणेश चतुर्थी की छुट्टी  

28 अगस्‍त को  नवाखाई  की छुट्टी

29 अगस्‍त शुक्रवार वर्किंग

30 अगस्‍त शनिवार छुट्टी

31 अगस्‍त रविवार छुट्टी

Exit mobile version