कर्मचारी हलचलजॉब करिअरप्रमुख खबरेंभारतमनोरंजनमुख्य पृष्ठराजनीतिराज्यवीडियोव्यापारशिक्षासोशल मीडिया

Holidays In 2026 संडे में फंसी दिवाली समेत ये छुट्टियां: 2026 में गणतंत्र दिवस, बुद्ध पुर्णिमा व क्रिसमस 3-3 दिन बंद रहेंगे कार्यालय

Holidays In 2026 रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सरकार ने 2026 के लिए शासकीय अवकाशों की घोषणा कर दी है। इस संबंध में राज्‍य सरकार के सामान्‍य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

16 सार्वजनिक अवकाश

राज्‍य सरकार की तरफ से 2026 के लिए जारी अवकाशों की सूची में 26 सार्वजनिक अवकाश शामिल हैं। 23 सामान्‍य अवकाश हैं। वहीं, सूची में 56 ऐच्छिक अवकाश शामिल हैं। अवकाशों की पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें

रविवार में फंसी छुट्टियां

2026 में दिपावली समेत कई त्‍योहार रविवार को है, ऐसे में इसके लिए अलग से छुट्टी की घोषणा नहीं की गई है। इनमें पांच ऐच्छिक, पांच सामान्‍य और दो सार्वजनिक अवकाश शामिल हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

2026 में रविवार को पड़ने वाले त्‍योहार

रविवार के दिन पड़ने वाले त्‍योहारों में शिवरात्रि और दीपावली है। 2026 में दीपावली 08 नवंबर को है, जबकि शिवरात्रि 15 फरवरी को है। इस वजह से इन दोनों अवसरों पर अलग से सार्वजनिक अवकाश की घोषणा नहीं की गई है।

Holidays In 2026  छठ पूज भी रविवार को

इसी तरह भक्‍त माता कर्मा जयंती (15 मार्च ), विश्‍व आदिवासी दिवस (9 अगस्‍त) और छठ पूजा (15 नवंबर) को भी रविवार है।

2026 में रविवार को पड़ने वाले ऐच्छिक अवकाश

2026 में रविवार को पड़ रहे ऐच्छिक अवकाश में लुई ब्रेल का जन्‍म दिवस (4 जनवरी), राजिम मेला व संत रविदास जयंती (1 फरवरी), रंग पंचमी (8 मार्च), डॉ. खूबचंद बघेल जन्‍म दविस  (19 जुलाई ) और अग्रसेन जयंती (11अक्‍टूबर) शामिल है।

हमारे WhatsApp Channel से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

2026 में इन त्‍योहारों पर तीन-तीन दिन बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय

छत्‍तीसगढ़ में शनिवार और रविवार को शासकीय अवकाश रहता है। ऐसे में शुक्रवार और सोमवार को पड़ने वाली छुट्टियों पर तीन दिन कार्यालय बंद हो जाते हैं। 2026 में ऐसे कई मौके बन रहे हैं।

गणतंत्र दिवस पर तीन दिन की छुट्टी

2026 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर तीन दिन कार्यालय बंद रहेंगे, क्‍योंकि गणतंत्र दिवस सोमवार को है। ऐसे में शनिवार और रविवार के साथ सोमवार को भी कार्यालय बंद रहेंगे। इसी तरह 14 सितंबर को तीजा भी सोमवार को पड़ेगा।

Holidays In 2026  शुक्रवार के कारण तीन दिन बंद

गुड फ्राइडे (03 अप्रैल), बुद्ध पूर्णिम (01 मई), मोहरर्म (26 जून), रक्षा बंधन (28 अगस्‍त),  कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी (04 सितंबर), गांधी जी का जनम्‍ दिवस (02 अक्‍टूबर), गुरु घासीदास जयंती (18 दिसंबर) और  क्रिसमस (25 दिसंबर) को शुक्रवार है।

Back to top button