कर्मचारी हलचल

CSPTCL विद्युत कंपनी के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर: बैंक सुविधाओं के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवरेज

CSPTCL  रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी और बैंक आफ महाराष्ट्र के बीच  ट्रांसमिशन कंपनी के नियमित कर्मचारियों के लिए उन्नत सैलरी पैकेज (gov pride salary savings scheme) के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया।

बैंक ऑफ महाराष्‍ट्र के साथ एमओयू

यह समझौता प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन आरके शुक्ला और बैंक आफ महाराष्ट्र के जोनल मैनेजर वी. वेंकटेश की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कंपनी के नियमित कर्मचारियों को बैंकिंग की व्यापक सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से प्रबंधन की तरफ से यह एमओयू किया गया।

1700 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

इस योजना से ट्रांसमिशन कंपनी के नियमित 1700 कर्मचारियों को अब न केवल बेहतर बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी बल्कि व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, हवाई दुर्घटना बीमा, स्थायी पूर्ण विकलांगता कवर, टर्म इंश्योरेंस, गोल्डन आवर कैशलेस ट्रीटमेंट, बालिका विवाह लाभ, बच्चों की उच्च शिक्षा लाभ जैसे अतिरिक्त सुविधाएं भी प्राप्त किए जा सकेंगे।

नि:शुल्‍क और व्‍यापक  बैंकिंग सुविधा

नियमित कर्मचारियों को इस ”गवर्नमेंट प्राइड सेविंग्स सैलरी स्कीम खाते से जोड़ कर उन्हें एक ही छत के नीचे उन्नत, नि:शुल्क और व्यापक बैंकिंग सुविधाएं दिया जाएगा।

कर्मचारियों की चार श्रेणी

कंपनी के कर्मचारियों को चार श्रेणियो वेतनभोगियों को श्रेणी अनुसार सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

सिल्वर(30,000-60,000),

गोल्ड(60,000-1,00,000),

प्लेनिटनम(1,00,000-1,50,000)

डायमंड(1,50,000 से उपर)

बीमा सुविधा

कर्मचारियों को इस योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपए तक का टर्म इंश्योरेंस, 1 करोड़ 25 लाख रुपए तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर और हवाई दुर्घटना बीमा में 1 करोड़ रुपए का बीमा कवर उपलब्ध कराया जाएगा।

टॉपअप की भी सुविधा

 इसके अलावा स्वास्थ्य बीमा पर टॉप-अप जैसी वैकल्पिक सुविधाएं रियायती दरों पर उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक वित्त एमएस चैहान, अतिरिक्त महाप्रबंधक वित्त मुकेश कश्यप, उपमहाप्रबंधक वित्त अनिका मैरी खलखो, प्रबंधक वित्त भूषण साहू और बैंक आफ महाराष्ट्र से आए जोनल मैनेजर वेंकटेश एवं मुख्य प्रबंधक राहुल बिकरवार उपस्थित थे।

Back to top button