IAS CG में IAS को मिली जिलों की जिम्‍मेदारी: 4 ACS, 3 PS समेत 26 IAS बनाए गए प्रभारी सचिव

schedule
2025-06-19 | 10:18h
update
2025-06-19 | 14:00h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

IAS रायपुर। छत्‍तीसगढ़ आईएएस अफसरों को जिलों का प्रभारी सचिव बनाया गया है। जिलों के प्रभारी बनाए गए आईएएस अफसरों में चार अपर मुख्‍य सचिव  और तीन प्रमुख सचिव भी शामिल हैं। रायपुर का प्रभार एसीएस ऋचा शर्मा को दिया गया है।

प्रदेश की सबसे वरिष्‍ठ आईएएस रेणु जी पिल्‍ले को धमतरी जिले का प्रभारी बनाया गया है। राज्‍य के दूसरे महत्‍वपूर्ण जिला बिलासपुर की जिम्‍मेदारी एसीएस मनोज पिंगुआ को दी गई है। एसीएस सुब्रत साहू को दुर्ग जिला का प्रभारी सचिव बनाया गया है।

IAS  वित्‍त मंत्री के बैचमेट को मिली उनके जिला की जिम्‍मेदारी

वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी के जिला रायगढ़ की जिम्‍मेदारी उनके बैचमेट रजत कुमार को दी गई है। डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा के गृह जिला कबीरधाम की जिम्‍मेदारी अमित कटारिया को दी गई है। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के गृह जिला कोरबा का प्रभारी सचिव डॉ. रोहित यादव को बनाया गया है। डॉ. कमलप्रीत सिंह को बस्‍तर की जिम्‍मेदारी दी गई है।

IAS जिलों  के प्रभारी सचिवों की पूरी सूची

रेणु जी पिल्ले-1991अपर मुख्य सचिवधमतरी
सुब्रत साहू-1992अपर मुख्य सचिवदुर्ग
ऋचा शर्मा-1994अपर मुख्य सचिवरायपुर
मनोज कुमार पिंगुआ-1994अपर मुख्य सचिवबिलासपुर
निहारिका बारिक-1997प्रमुख सचिवमहासमुंद
सोनमणि बोरा-1999प्रमुख सचिवजांजगीर चापा
शहला निगार-2001सचिवबालोद
डॉ. रोहित यादव-2002सचिवकोरबा
डॉ. कमलप्रीत सिंह-2002सचिवबस्तर
परदेशी सिद्धार्थ कोमल-2003सचिवबलौदाबाजार-भाटापारा
रीना बाबासाहेब कंगाले-2003सचिवबलरामपुर-रामानुजगंज
अविनाश चम्‍पावत-2003सचिवराजनांदगाव
अमित कटारिया-2004सचिवकबीरधाम
आर. शगीता-2005सचिवसारंगढ़-बिलाईगढ़
रजत कुमार-2005सचिवरायगढ़
राजेश सुकुमार टोप्पो-2005सचिवनारायणपुर
एस. प्रकाश-2005सचिवकोरिया
अंकित आनंद-2006सचिवजशपुर
डॉ सी. आर. प्रसन्ना-2006सचिवसूरजपुर
भुवनेश यादव-2006सचिवबेमेतरा
एम. भारतीदासन-2006सचिवमुंगेली
शम्‍मी आबिदी-2007सचिवकांकेर
हिमशिखर गुप्ता-2007सचिवगरियाबंद
मो. कैसर अब्दुलहक-2007सचिवगौरेला-पेंड्रा-मरवाही
भीम सिंह-2008सचिवकोंडगांव
शिखा राजपूत तिवारी-2008आयुक्तखैरागढ़-छुईखदान-गंडाई
श्याम लाल धावडे-2008सचिवसुकमा
डॉ. प्रियंका शुक्ला-2009आयुक्त-सह-संचालकदंतेवाड़ा
किरण कौशल-2009प्रबंध सचालकसक्‍ती
अवनीश कुमार शरण-2009आयुक्तसरगुजा
जयप्रकाश मौर्य-2010प्रबंध संचालकमोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
सारांश मित्तर-2010आयुक्तबीजापुर
रमेश कुमार शर्मा-2010विशष सचिवमनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

केंद्रीय गृह मंत्री शाह का CG दौरा नए मंत्रियों और CS के नाम के साथ होंगे ये बड़े फैसलेंAMP

नौ जिलों के बदले गए प्रभारी सचिव

इससे पहले राज्‍य में फरवरी 2024 में प्रभारी सचिवों की नियुक्ति हुई थी। तब जारी सूची और नई सूची में नौ जिलों के प्रभारी सचिव बदले गए हैं।

जिलानए प्रभारी सचिवपुराने प्रभारी
बालोदशहला निगार अंकित आनंद
बलरामपुर-रामानुजगंजरीना बाबासाहेब कंगाले  यशवंत कुमार
कबीरधामअमित कटारिया  प्रसन्ना आर.
जशपुरअंकित आनंद अम्बलगन पी.
सूरजपुर डॉ सी. आर. प्रसन्ना  भुवनेश यादव
बेमेतरा भुवनेश यादव डॉ. सीआर प्रसन्ना
सुकमा श्याम लाल धावडे नरेन्द्र कुमार दुग्गा
दंतेवाड़ाडॉ. प्रियंका शुक्लासौरभ कुमार
सरगुजाअवनीश कुमार शरण सुनील कुमार जैन

chatur postJune 19, 2025
336 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
04.03.2026 - 05:59:04
Privacy-Data & cookie usage: