IAS News रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अफसरों की संख्या बढ़ गई है। कैडर आवंटन में राज्य सरकार को तीन नए आईएएस मिले हैं। इससे छत्तीसगढ़ कैडर में आईएएस अफसरों की संख्या 176 हो गई है।
सिविल सेवा परीक्षा UPSC 2024 से चयनित भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए चुने गए उम्मीदवारों को चयनित उम्मीदवारों को केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय DoP कैडर आवंटित कर दिया है। इस बैच में छत्तीसगढ़ को तीन आईएएस मिले हैं।
छत्तीसगढ़ कैडर में शामिल नए अधिकारियों में गोकुल आरके, यशवंथ कुमार और इशांत जायसवाल शामिल हैं। ये अफसर जल्द प्रदेश में ज्वाइनिंग देंगे। गोकुल तमिलनाडु, यशवंथ तेलंगाना और ईशांत उत्तर प्रदेश के हैं।
अफसरों के अनुसार राज्य को आवंटित किए गए तीनों आईएएस 2025 बैच आवंटित हो सकता है। 2024 में छत्तीसगढ़ को पांच आईएएस मिले थे। इनमें फड़तरे अनिकेत अशोक, अरविंद कुमार टी, अक्षय दोशी, क्षितिज गुरमेले और विपिन दुबे शामिल हैं।
राज्य कैडर में तीन नए आईएएस अफसरों के आने से अब कैडर में आईएएस अफसरों की संख्या 173 से बढ़कर 176 हो जाएगी। इनमें पांच 2024 बैच और चार 2023 बैच के हैं। 2024 बैच के आईएएस अफसर अभी अलग-अलग जिलों में सहायक कलेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। वहीं, 2023 बैच के आईएएस एसडीओ के पद पर काम कर रहे हैं।
यूपीएससी 2024 में चयनित छत्तीसगढ़ की पूर्वा अग्रवाल को झारखंड कैडर मिला है। बता दें कि यूपीएससी 2024 में आईएएस सलेक्ट होने वाली पूर्वा छत्तीसगढ़ की इकलौती उम्मीदवार हैं।