Site icon Chatur Post

IAS News डॉ. रोहित को मिली पर्यटन और संस्‍कृति की जिम्‍मेदारी: छत्‍तीसगढ़ के 5 IAS अफसरों का मिला अतिरिक्‍त प्रभार

IAS News  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सरकार ने राज्‍य के पांच आईएएस अफसरों के प्रभार में फेरबदल किया है। इसमें चार सचिव शामिल हैं। सामान्‍य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के अनुसार डॉ. रोहित यादव को पर्यटन एवं संस्‍कृति विभाग के सचिव का अतिरिक्‍त प्रभार सौंपा गया है।

बता दें कि डॉ. रोहित ऊर्जा विभाग के सचिव के साथ ही पॉवर जनरेशन और डिस्‍ट्रीब्‍यूशन कंपनी चेयरमैन भी हैं। सामान्‍य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के अनुसार डॉ. रोहित की इस जिम्‍मेदारी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी ऊर्जा विभाग और पॉवर कंपनी में वे बने रहेंगे। संस्‍कृति और पर्यटन सचिव की जिम्‍मेदारी उन्‍हें अतिरिक्‍त प्रभार के रुप में दिया गया है।

चंपावत को जन शिकायत का अतिरिक्‍त प्रभार

अविनाश चंपावत को जन शिकायत निवारण विभाग के सचिव की अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी दी गई है। गुप्‍ता के पुरानी जिम्‍मेदारियों को यथवत रखा गया है। चंपावत राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग के सचिव हैं। साथ ही पदेन राहत एवं पुनर्वास आयुक्त, आयुक्त, भू-अभिलेख के साथ सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग भी हैं।

IAS News  अंकित आनंद को वाणिज्यिकर का अतिरिक्‍त प्रभार

आईएएस अंकित आनंद वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।  अंकित आनंद योजना, आर्थिक एवं साख्यिकी विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग, अध्यक्ष, छ.ग. पर्यावरण संरक्षण मंडल की जिम्‍मेदारी है।

गुप्‍ता को गृह जेल व श्रमायुक्‍त का अतिरिक्‍त प्रभार

इसी तरह आईएएस हिमशिखर गुप्ता को खेल एवं युवा कल्याण विभाग व अतिरिक्त प्रभार सचिव गृह और जेल विभाग को सचिव, श्रम विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, सचिव, गृह एवं जेल विभाग तथा श्रमायुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौपता है।

IAS News  नवा रायपुर के सीईओ बनाए गए चंदन कुमार

2011 बैच के आईएएस चंदन कुमार विशेष सचिव वित्त विभाग तथा अतिरिका प्रभार विशेष सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, संचालक, बजट का अति. प्रभार को केवल विशेष सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए सौरभ कुमार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त होने की तिथि से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नया रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Exit mobile version