Site icon Chatur Post

IAS promotion  साल के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ के 6 आईएएस अफसरों को मिला पदोन्‍नति का तोहफा

IAS

IAS promotion  रायपुर। छत्तीसगढ़ में साल के अंतिम दिन राज्य के छह आईएएस अफसरों के लिए यादगार बन गया। सरकार ने उन्हें पदोन्नति का तोहफा दिया है। प्रमोट होने वाले अफसरों में एक 2001 और बाकी चार 2017 बैच के आईएएस शामिल हैं।

शहला बनी प्रमुख सचिव

सरकार ने शहला निगार को प्रमुख सचिव प्रमोट कर दिया है। 2001 बैच की आईएएस सहला निगार को प्रमुख सचिव के रुप में वर्तमान विभागों की ही जिम्मेदारी दी गई हैं। उन्हें कृषि उत्पादन आयुक्त के पद पर पदस्थ करते हुए प्रमुख सचिव, कृषि विकास व किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, उद्यानिकी, मछलीपालन, पशुधन विकास विभाग, गन्ना आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

2017 बैच के प्रमोट होने वाले अफसरों में आकाश छिकारा, रोहित व्यास, मयंक चतुर्वेदी, कुणाल दुदावत, चंद्रकांत वर्मा शमिल हैं। इनमें से तीन अफसर अभी जिलों में कलेक्टर हैं। इन्हें संयुक्त सचिव बनाया गया है।

उप सचिव से संयुक्त सचिव प्रमोट होने वाले अफसरों की भी पदस्थापना में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इस सूची में शामिल आकाश छिकारा संयुक्त सचिव प्रमोट किया गया है। छिकार अभी आवास एवं पर्यावरण विभाग के उप सचिव हैं। उनके पास मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रायपुर विकास प्राधिकरण, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार है।

2017 बैच के रोहित व्यास कलेक्टर, जिला-जशपुर।

2017 बैच के मयंक चतुर्वेदी कलेक्टर, जिला-रायगढ़।

2017 बैच के कुणाल दुदावत कलेक्टर, जिला-कोरबा।

2017 बैच के चंद्रकांत वर्मा संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें तथा अति. प्रभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी।

Exit mobile version