October 18, 2024

Chatur Post

केवल सरोकार की खबर

IAS Rohit Yadav: छत्‍तीसगढ़ पॉवर कंपनी के बदल गए चेयरमैन, इस IAS को बनाया गया कंपनियों का अध्‍यक्ष और ऊर्जा सचिव

1 min read

IAS Rohit Yadav: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की सरकारी बिजली कंपनियों के चेयरमैन बदल गए हैं। अब तक कंपनी के चेयरमैन की जिम्‍मेदारी मुख्‍यमंत्री के सचिव आईएएस पी. दयानंद संभाल रहे थे। पॉवर कंपनियों के चेयरमैन के साथ पी. दयानंद ऊर्जा विभाग के सचिव भी थे।

राज्‍य सरकार की तरफ से गुरुवार की देर रात जारी आदेश में पी. दयानंद के स्‍थान पर आईएएस डॉ. रोहित यादव को ऊर्जा सचिव बनाया गया है। साथ ही डॉ. रोहित यादव को छत्‍तीसगढ़ की पॉवर कंपनियों का चेयरमैन भी बनाया गया है।

बता दें कि डॉ. रोहित यादव केंद्रीय प्रतिनियक्ति से हाल ही में लौटे हैं। डॉ. रोहित यादव 2002 बैच के आईएएस हैं। सामान्‍य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के अनुसार डॉ. रोहित यादव को पॉवर कंपनी और ऊर्जा विभाग की कमान संभालते ही पी. दयानंद इन जिम्‍मेदारी से मुक्‍त हो जाएंगे। दयानंद 2006 बैच के आईएएस हैं। मुख्‍यमंत्री का सचिव होने की वजह से उनके पास पहले ही काफी जिम्‍मेदारी है।

पी. दयानंद के पास से ऊर्जा विभाग का प्रभार हटाए जाने के बाद अब वे मुख्‍यमंत्री के सचिव के साथ खनिज साधन विभाग और सचिव जनसंपर्क विभाग बने रहेंगे।

IAS Rohit Yadav: जानिए.. कौन हैं ऊर्जा विभाग और पॉवर कंपनियों के चेयरमैन

2002 बैच के आईएएस डॉ. रोहित यादव 2017 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। छत्‍तीगसढ़ लौटने से पहले वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सचिवालय में संयुक्‍त सचिव के पद पर काम कर रहे थे। डॉ. रोहित यादव मूल रुप से उत्‍तर प्रदेश के रहने वाले हैं। एमबीबीएस डिग्रीधारी डॉ. रोहित यादव की पत्‍नी रितु सेन भी आईएएस अफसर हैं और छत्‍तीसगढ़ कैडर में ही हैं।

डॉ. रोहित यादव 2017 में जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी, तभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए थे। पहले वे तत्‍कालीन केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभू के निज सचिव रहे इसके बाद वे इस्‍पात मंत्रालय में चले गए। वहां से फिर पीएमओ में पोस्टिंग हो गई थी।

Copyright © All rights reserved. | Developed & Hosted By: Simpli Life .