IAS रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के एक और सेवानिवृत्त आईएएस को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
सरकार ने राज्य के सेवानिवृत्त आईएएस गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के अनुसार गणेश शंकर मिश्रा का कार्यकाल आगामी आदेश तक रहेगा।
छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के अध्यक्ष मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय है।
गणेश शंकर मिश्रा छत्तीसगढ़ के सेवानिवृत्त आईएएस हैं। राज्य प्रशासनिक सेवा के 1981 बैच अफसर थे। बाद में उन्हें आईएएस आवर्ड हुआ और गणेश शंकर मिश्रा 2009 बैच के आईएएस बनें। मूलत: छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। उनके पिता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे।
सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 2021 में भाजपा के साथ अपना राजनीतिक सफर शुरू किया।
गणेश शंकर मिश्रा रायपुर जिला के मुरा गांव के रहने वाले हैं। 1981 में राज्य प्रशासनिक सेवा में आने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग एसडीएम के रुप में दंतेवाड़ा में हुई थी। वे रायपुर नगर निगम के प्रशासक रहे। अविभाजित मध्य प्रदेश में वे कलेक्टर रहे। तत्कालीन केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल के निज सचिव रहे।
सेवानिवृत्त होने के बाद सरकार ने पहले उन्हें सहकारी निर्वाचन आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी। 2018 में कांग्रेस की सरकार आने के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया।