कर्मचारी हलचलप्रमुख खबरेंमुख्य पृष्ठ

IAS Transfer: कुछ ही घंटे में बदल गया ias का ट्रांसफर ऑर्डर

IAS Transfer:  रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के चार आईएएस अफसर के प्रभार में बदलाव और ट्रांसफर किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से बुधवार की देर रात में या आदेश जारी किया गया। इस सूची में बिलासपुर संभाग आयुक्त नीलम महादेव का का भी नाम था।

2005 बैच के आईएएस नीलम महादेव को बिलासपुर संभाग आयुक्त के पद से मंत्रालय में सचिन के पद पर पदस्थ करने का ऑर्डर है।नीलम महादेविका के स्थान पर मंत्रालय में उच्च शिक्षा आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे जनक प्रसाद पाठक को बिलासपुर संभाग आयुक्त बनाया गया था।

पाठक 2007 बीच के आईएएस हैं। IAS Transfer: इस आदेश के कुछ घंटे बाद ही सरकार ने इसमें संशोधन कर दिया। जनक पाठक के स्थान पर महादेव कावरे को बिलासपुर संभाग आयुक्त की जिम्मेदारी सौंप गई है। कावरे अभी रायपुर के संभाग आयुक्त हैं बिलासपुर संभाग का उन्हें अतिरिक्त प्रभार सोपा गया है।

कावरे भी 2007 बैच के आईएएस हैं। बुधवार को जारी आदेश में जिन अफसर के प्रभार में बदलाव किया गया है उनमें प्रसन्ना आर. शामिल है। 2004 बैच के इस प्रसन्न इस वक्त उच्च शिक्षा विभाग के सचिव हैं उन्हें उच्च शिक्षा आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सोपा गया है।

IAS Transfer: इसी तरह राजेंद्र कुमार को मिशन संचालक राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान का अतिरिक्त प्रभार सोपा गया है। 2013 बैच के आईएएस राजेंद्र कुमार के पास संचालक राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद के साथ मिशन संचालक राज्य साक्षरता मिशन की जिम्मेदारी है।

गौर करने वाली बात यह है कि बिलासपुर संभाग आयुक्त के पद से स्थानांतरित किए गए नीलम महादेव को फिलहाल महा मंत्रालय में कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है। मंत्रालय में सचिव बनाए गए नीलम महादेविका को सरकार ने अभी कोई विभाग आवंटित नहीं किया है।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button