IAS Transfer  छत्‍तीसगढ़ में IAS ट्रांसफर: चार आईएएस अफसरों का बदला जिला, देखिए आर्डर

schedule
2025-07-28 | 16:58h
update
2025-07-28 | 16:58h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

IAS Transfer  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सरकार ने राज्‍य के चार आईएएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। स्‍थानांतरित किए गए चारो आईएएस एक ही बैच के हैं। चारो को अलग-अलग जिलों में एसडीएम बनाया गया है।

2023 बैच के आईएएस अफसरों का हुआ तबादला

राज्‍य सरकार ने जिन चार आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया है वे सभी 2023 बैच के हैं। चारो अभी अलग-अलग जिलों में सहायक कलेक्‍टर के पद पर काम कर रहे हैं। इन्‍हें एसडीएम (राजस्‍व) के पद पर स्‍थानांतरित किया गया है।

IAS Transfer  इन आईएएस अफसरों का हुआ ट्रांसफर

सामान्‍य प्रशासन विभाग ने जिन चार आईएएस अफसरों के ट्रांसफर का आर्डर जारी किया है। उनमें रायपुर में पदस्‍थ अनुपमा आनंद भी शामिल हैं। अनुपमा आनंद रायपुर में सहायक कलेक्टर हैं। अनुपमा आनंद को महासमुंद जिला के सरायपाली का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बनाया गया है।

इसी तरह दुर्ग के सहायक कलेक्‍टर एम भार्गव का राजनांदगांव ट्रांसफर किया गया है। भार्गव को डोंगरगढ़ का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बनाया गया है।

आईएएस तन्मय खन्ना को कोरबा जिला के कटघोरा का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्‍व) बनाया गया है। तमन्‍य खन्‍ना अभी बिलासपुर के सहायक कलेक्टर हैं।

जांजगीर-चांपा जिला के सहायक कलेक्‍टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी का रायगढ़ स्‍थानांतरण किया गया है। उन्‍हें घरघोड़ा का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बनाया गया है।

IAS Transfer  23 जुलाई का आर्डर अब हुआ सार्वजनिक

चारो आईएएस के ट्रांसफर का आर्डर 23 जुलाई को जारी हुआ है। आदेश जारी होने के करीब पांच दिन बाद यह सार्वजनिक हुआ है।

chatur postJuly 28, 2025
350 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
24.02.2026 - 09:43:56
Privacy-Data & cookie usage: