IAS Transfer छत्‍तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: डॉ. रोहित यादव को मिली बड़ी जिम्‍मेदारी, दर्जनभर से ज्‍यादा IAS हुए प्रभावित

schedule
2025-09-30 | 14:40h
update
2025-09-30 | 14:40h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

IAS Transfer रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के नए मुख्‍य सचिव विकास शील के पदभार ग्रहण करने के साथ ही राज्‍य में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। इसमें एसीएस रैंक के दो अफसरों को मंत्रालय से बाहर कर दिया गया है।

पिल्‍ले और साहू मंत्रालय से बाहर

रेणु जी पिल्ले, IAS(1991), अपर मुख्य सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा अति. प्रभार अध्यक्ष, व्यापम, अध्यक्ष, छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मंडल को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त अध्यक्ष, व्यापम, के पद पर पदस्थ करते हुए अध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

 सुब्रत साहू, IAS(1992), अपर मुख्य सचिव, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग महानिदेशक, छ.ग. प्रशासन अकादमी का अति. प्रभार अपर मुख्य सचिव, सहकारिता विभाग को को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त महानिदेशक, छ.ग. प्रशासन अकादमी के पद पर पदस्थ करते हुए दिनांक 01.10.2025 से टोपेश्वर वर्मा, IAS(2005), अध्यक्ष, राजस्व मंडल, बिलासपुर के सेवानिवृत्ति के उपरांत अध्यक्ष, राजस्व मंडल, बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौपता है।

IAS Transfer  डॉ. रोहित यादव बने जनसंपर्क सचिव

सोनमणि बोरा, IAS(1997), प्रमुख सचिव, आदिम जाति विकास विभाग, अनुसूचित जाति विकास विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग का उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रमुख सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

 डॉ रोहित यादव, IAS(2002), सचिव, ऊर्जा विभाग तथा अति. प्रभार अध्यक्ष, छ.ग. स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL), अध्यक्ष, छ.ग. स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL), सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग को सचिव, जनसंपर्क विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए सचिव, ऊर्जा विभाग, सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, अध्यक्ष, छ.ग. स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) तथा अध्यक्ष, छ.ग. स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

डॉ रोहित यादव, भा.प्र.से.. के सचिव, जनसंपर्क विभाग का कार्यभार ग्रहण करने पर पी. दयानंद, IAS(2006), सचिव, मुख्यमंत्री तथा अति. प्रभार सचिव, खनिज साधन विभाग एवं सचिव, जनसंपर्क विभाग को केवल सचिव, जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

मुकेश बंसल विमानन की अतिरिक्‍त जिम्‍मतेदारी

अविनाश चम्पावत, IAS(2003), सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग तथा अति. प्रभार सचिव, जन शिकायत निवारण विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

 मुकेश कुमार बंसल, IAS(2005), सचिव, वित्त विभाग तथा अति. प्रभार सचिव, वाणिज्यिक कर (आब. एवं पंजी. को छोड़कर) विभाग, सचिव, मुख्यमंत्री को सचिव, विमानन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

मुकेश कुमार बंसल, भा.प्र.से.. के सचिव, वित्त विभाग तथा अति. प्रभार सचिव, वाणिज्यिक कर (आब. एवं पंजी. को छोड़कर) विभाग, सचिव, माननीय मुख्यमंत्री को सचिव, विमानन विभाग का कार्यभार ग्रहण करने पर बसवराजू एस., IAS(2006), सचिव, माननीय मुख्यमंत्री तथा अति. प्रभार सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, सचिव, विमानन विभाग को केवल सचिव, विमानन विभाग के प्रभार से मुक्त होंगे।

IAS Transfer  अंकित आनंद की जिम्‍मेदारी बदली

अंकित आनंद, IAS(2006), सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग तथा अति. प्रभार सचिव, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग, अध्यक्ष, छ.ग. पर्यावरण संरक्षण मंडल सचिव, वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग को सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए सचिव, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, सचिव, वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग तथा अध्यक्ष, छ.ग. पर्यावरण संरक्षण मंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

अंकित आनंद, IASके सचिव, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का कार्यभार ग्रहण करने पर श्रीमती निहारिका बारिक, IAS(1997), प्रमुख सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा अति. प्रभार विकास आयुक्त, प्रमुख सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, महानिदेशक, ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान केवल प्रमुख सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी।

भुवनेश यादव को अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी

भुवनेश यादव, IAS(2006), सचिव, समाज कल्याण विभाग तथा अति. प्रभार आयुक्त, निःशक्तजन को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग तथा सचिव, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

कुलदीप शर्मा, IAS(2014), रजिस्ट्रार, सहकारी संस्थाएं को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रबंध संचालक, छ.ग. राज्य वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

रवि मित्तल, IAS(2016), संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय तथा अति. प्रभार आयुक्त, जनसंपर्क मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संवाद को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संचालक, विमानन का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

डॉ. फरिहा आलम, IAS(2016), संयुक्त सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग तथा अति. प्रभार संयुक्त सचिव, श्रम विभाग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त संचालक, खाद्य के पद पर पदस्थ करते हुए संयुक्त सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

Related Articles

जितेन्दर यादव, भा.प्र.से (2019), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, रायगढ़ को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला राजनांदगांव के पद पर पदस्थ करता है।

लोकेश कुमार, IAS(2019), उप सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ उप सचिव, श्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

पठारे अभिजीत बबन, IAS(2022), सहायक कलेक्टर, दुर्ग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, रायगढ़ के पद पर पदस्थ करता है।

chatur postSeptember 30, 2025
634 3 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
26.02.2026 - 16:23:58
Privacy-Data & cookie usage: