मुख्य पृष्ठराज्य

IAS Transfer छत्‍तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी:  किरण की मार्कफेड से छुट्टी, बिन विभाग के मंत्रालय में किया गया पदस्थ  

IAS Transfer  रायपुर। राज्य सरकार ने गुरुवार को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 13 आईएएस अफसरों के प्रभार में फेरदबल कर दिया है। सरकार ने मार्कफेड की एमडी किरण कौशल को हटा दिया है, उन्हें बिना विभाग के मंत्रालय में सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

स्वास्थ्य आयुक्त शिखा राजपूत तिवारी राज्य निर्वाचन आयोग में सचिव बनाया गया है। इसी तरह आयुक्त-सह-संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला आयुक्त, समग्र शिक्षा के पद पर पदस्थ करते हुए प्रबंध संचालक, पाठ्य पुस्तक निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। किरण कौशल प्रबंध संचालक, मार्कफेड को  सचिव मंत्रालय बनाया गया है।

0 पदुम सिंह एल्मा संचालक, महिला एवं बाल विकास को  प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड के पद पर पदस्थ करते हुए प्रबंध संचालक बेवरेजेस कार्पोरेशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

0 संजीव कुमार झा संचालक, समग्र शिक्षा को  संचालक, स्वास्थ्य सेवायें के पद पर पदस्थ करते हुए प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन बनाया गया है।

0 जितेन्द्र कुमार शुक्ला मिशन संचालक, जल जीवन मिशन को  प्रबंध संचालक, मार्कफेड पदस्थ किया गया है। मिशन संचालक, जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

0 रितेश कुमार अग्रवाल प्रबंध संचालक, छ.ग. मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन, रायपुर को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा का अति. प्रभार दिया गया है।

0 इफ्फत आरा अपर संभागीय आयुक्त, रायपुर संभाग को  विशेष सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

0 संतन देवी जांगड़े संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संचालक, आयुष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

0 सुखनाथ अहिरवार सचिवराज्य निर्वाचन आयोग को संयुक्त सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग बनाया गया है।

0 डॉ. रेणुका श्रीवास्तव उप सचिव, नगरीय प्रशासन को  उप सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए संचालक, महिला एवं बाल विकास का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

0 रीता यादव अपर कलेक्टर, धमतरी को  प्रबंध संचालक, छ.ग. खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड बनाया गया है।

0 लोकेश कुमार उप सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को  संचालक, उद्यानिकी के पद पर पदस्थ करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, चिराग परियोजना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Back to top button