प्रमुख खबरें

IAS Transfer  आईएएस ट्रांसफर: 11 जिलों के कलेक्‍टर, दो संभाग आयुक्‍त समेत 41 आईएएस की देखिए पूरी सूची

IAS Transfer  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सरकार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी कर दी है। इसमें मंत्रालय से लेकर जिलों तक के 41 आईएएस प्रभावित हुए हैं। 11 जिलों के कलेक्‍टर बदल दिए गए हैं। दो संभाग में नए आयुक्‍तों की भी पदस्‍थापना की गई है।

सामान्‍य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के अनुसार राजनांदगांव के कलेक्‍टर संजय अग्रवाल को बिलासपुर जिला की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, बिलासपुर के मौजूदा कलेक्‍टर अवनीश शरण को नगर निवेश के साथ गृह निर्माण मंडल की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है।

लंबे समय से राज्‍य निर्वाचन आयोग में पदस्‍थ भूरे सर्वेश्वर नरेन्द्र की मुख्‍य धारा में वापसी हो गई है। भूरे को राजनांदगांव का कलेक्‍टर बनाया गया है।

केवल चार कलेक्‍टर को फिर मिला जिला

जिलों से हटाए गए 11 में से केवल चार कलेक्‍टरों को फिर से जिलों की जिम्‍मेदारी दी गई है। दंतेवाड़ा कलेक्‍टर मयंक चतुर्वेदी, बालोद कलेक्‍टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, कोंडागांव कलेक्‍टर कुणाल दुदावत और संजय अग्रवाल शामिल हैं।

IAS Transfer  जानिए.. कौन बना कहां का कलेक्‍टर

जिलावर्तमान कलेक्‍टरनए कलेक्‍टर
बिलासपुरअवनीश कुमार शरणसंजय अग्रवाल
रायगढ़कार्तिकेय गोयलमयंक चतुर्वेदी
सारंगढ़-बिलाईगढ़धर्मेश कुमार साहूडॉ. संजय कन्नौजे
राजनांदगांवसंजय अग्रवालभूरे सर्वेश्वर नरेन्द्र
जांजगीर-चांपाआकाश छिकाराजन्मेजय महोबे
बालोदइन्द्रजीत सिंह चन्द्रवालदिव्या उमेश मिश्रा
मुंगेलीराहुल देवकुंदन कुमार
कोंडागांवकुणाल दुदावतनुपूर राशि पन्ना
गरियाबंददीपक कुमार अग्रवालभगवान सिंह उइके
दंतेवाड़ामयंक चतुर्वेदी कुणाल दुदावत
खैरागढ़-छुईखदान-गंडईचंद्रकांत वर्माइन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल

जानिए.. कौन बना रायपुर संभाग का अपर आयुक्‍त  

सुनील कुमार जैन को बिलासपुर का संभाग आयुक्‍त बनाया गया है। जैन अभी भौमिकी तथा खनिकर्म के संचालक हैं।

इफ्फत आरा को  रायपुर संभाग अपर आयुक्‍त बनाया गया है। साथ ही दुर्ग संभाग का अतिरिक्‍त प्रभार दिया गया है। आरा अभी ), संचालक आयुष हैं।

IAS Transfer आरडीए के सीईओ बनाए गए आकाश छिकारा

आईएएस अकाश छिकारा को रायपुर विकास प्राधिकरण का मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। छकारा अभी जांजगीर-चांपा के कलेक्‍टर हैं। उन्‍हें आवास एवं पर्यावरण विभाग उप सचिव बनाया गया है।

आरडीए के सीईओ का प्रभार अतिरिक्त सौंपा गया है।  संचालक, जनसंपर्क अजय कुमार अग्रवाल को  प्रबंध संचालक, राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम बनाया गया है।

राजस्‍व मंडल के अध्‍यक्ष बना गए टोपेश्वर वर्मा

राजस्‍व मंडल के सदस्‍य टोपेश्‍वर वर्मा को राजस्व मंडल, बिलासपुर का अध्‍यक्ष बनाया गया है। अभी मंडल के अध्‍यक्ष का पद वर्मा की अतिरिक्‍त प्रभार के रुप में संभाल रहे थे।

धार्मिकं न्यास एवं धर्मस्व विभाग के सचिव केडी कुंजाम राजस्व मंडल में सदस्‍य बनाया गया है।

IAS Transfer  शिखा राजपूत को बनी चिकित्सा शिक्षा आयुक्‍त  

वन विभाग की सचिव शिखा राजपूत तिवारी को चिकित्सा शिक्षा आयुक्‍त के साथ आयुष के आयुक्त का अतिरिक्त दिया गया है।

वहीं, डॉ. प्रियंका शुक्ला आयुक्त-सह-संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।

डॉ. शुक्‍ला को प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का अतिरिक्त प्रभार  दिया गया है।  

चिकित्सा शिक्षा आयुक्‍त किरण कौशल को मार्कफेड का एमडी बनाया गया है। उन्‍हें नागरिक आपूर्ति निगम के पद पर पदस्थ करते हुए प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।  

IAS Transfer अवनीश के आने से सौरभ होंगे नगर निवेश से मुक्‍त

बिलासपुर कलेक्‍टर अवनीश कुमार शरण नगर तथा ग्राम निवेश आयुक्‍त बनाया गया है। उन्‍हें गृह निर्माण मंडल के आयुक्‍त का अतिरिक्त दिया गया है।

अवनीश के नगर निवेश आयुक्‍त का पदभार ग्रहण करते ही सौरभ कुमार इस पद से मुक्‍त हो जाएंगे।

इसके बाद सौरभ कुमार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नया रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण की जिम्‍मेदारी संभालेंगे।  

0 जनक प्रसाद पाठक आयुक्त, उच्च शिक्षा  से विशेष सचिव, वन विभाग।

0 रमेश कुमार शर्मा प्रबंध संचालक, मार्कफेड को  गृह विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।

0 दीपक कुमार अग्रवाल कलेक्टर, जिला-गरियाबंद को नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन बनाया गया है।  

0 अरविन्द कुमार एक्का अपर कलेक्टर, दुर्ग को संयुक्त सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग पदस्‍थ किया गया है।

0 संतन देवी जांगड़े अपर कलेक्टर, रायगढ़ को संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पदस्थ किया गया है।

0 कार्तिकेय गोयल  कलेक्टर, जिला-रायगढ़ को  खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण का संचालक बनाया गया है। वेयरहाऊसिंग कार्पोरेशन के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।  

0 सारांश मित्तर विशेष सचिव, कृषि विभाग  को आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास पदस्‍थ किया गया है।  

0  पदुम सिंह एल्मा आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास को संचालक, महिला एवं बाल विकास  पदस्‍थ किया गया है।

0 धर्मेश कुमार साहू कलेक्टर, जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़ को विशेष सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग पदस्थ  किया गया है।

0 जितेन्द्र कुमार शुक्ला को  संचालक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण  के पद से हटाकर मिशन संचालक, जल जीवन मिशन पदस्‍थ किया गया है।

छत्‍तीसगढ़ के दो सेवानिवृत्‍त IAS समेत तीन लोगों पर CBI ने दर्ज किया नया FIR 

0 रिमिजियुस एक्का को संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं के पद से हटाकर संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास बनाया गया है।

0 रजत बंसल को मनरेगा  आयुक्‍त के पद से हटाकर संचालक, भौमिकी तथा खनिकर्म के पद पर पदस्थ करते हुए प्रबंध संचालक, राज्य खनिज विकास निगम, विशेष सचिव, सुशासन एवं अभिसरण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

0 तारन प्रकाश सिन्हा को विशेष सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग  को मनरेगा आयुक्त  बनाया गया है। साथ ही संचालक, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

पावर कंपनी ने अपने 5 इंजीनियरों को जारी किया नोटिस, पूछा…

0 जगदीश सोनकर को मिशन संचालक, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान को प्रबंध संचालक, अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम पदस्‍थ किया गया है। उन्‍हें संचालक, आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

0 डॉ. संतोष कुमार देवांगन अपर आयुक्त, भू-अभिलेख, नवा रायपुर के पद से हटाकर आयुक्त, उच्च शिक्षा के पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

OPD पर रोक: छत्‍तीसगढ़ में दूसरे राज्‍य से आकर होटलों में मरीज देखने पर सरकार ने लगाई रोक…

0  ऋतुराज रघुवंशी को संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण को संचालक, लोक शिक्षण की जिम्‍मेदारी दी गई है। साथ ही संचालक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद, मिशन संचालक, राज्य साक्षरता मिशन का अतिरिक्त दिया गया है।

0  विजय दयाराम के.  मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राज्य कौशल विकास अभिकरण  को संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण बनाया गया है। उन्‍हें राज्य कौशल विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्‍त प्रभार दिया गया है।

0 राहुल देव कलेक्टर, जिला-मुंगेली को संचालक, कृषि के पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही संयुक्त सचिव, कृषि विभाग का अतिरिकत दिया गया है।  

0 सुखनाथ अहिरवार अपर कलेक्टर, कांकेर को सचिव राज्य निर्वाचन आयोग पद कर संयुक्त सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

0 चंद्रकांत वर्मा कलेक्टर, जिला-खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई को संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं बनाया गया है। उन्‍हें राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

छत्‍तीसगढ़ के दो सेवानिवृत्‍त IAS समेत तीन लोगों पर CBI ने दर्ज किया नया FIR

Back to top button