राज्य

IED बस्‍तर में विस्‍फोट में एडिशनल SP शहीद, TI समेत कई जवान घायल, सरकार ने जारी किया बयान..

IED सुकमा। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित क्षेत्र कोंटा से बड़ी खबर आ रही है। वहां प्रेशर बंम की चपेट में आने से एडिशनल एसपी शहीद हो गए हैं। वहीं, एक थानेदार समेत कई जवान घायल हो गए हैं। सरकार की तरफ से बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई है।

पुलिस अफसरों के अनुसार एएसपी कोंटा एएसपी कोटा आकाश राव गिरिपुंजे के नेतृत्‍व में पुलिस पार्टी सर्चिंग में निकली थी। टीम में एसडीओपी भानुप्रताप चंद्राकर व थानेदार सोनल ग्‍वाल समेत जवान भी शामिल थे। नक्‍स्‍लियों की तरफ से 10 जून को भारत बंद का आह्वान किया गया है। बंद के आह्वान के दौरान अक्‍सर नक्‍सली वारदात की फिराक में रहते हैं। इसी आशंका को देखते हुए सर्चिंग तेज की गई  है।

सरकार की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि सर्चिंग के दौरान प्रेशर बम बफ गया। इसकी चपेट में आने से एडिशनल एसपी आकाश राव गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। अन्‍य घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।

सीएम ने जताया शोक

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने एएसपी आकाश राव गिरीपुंजे की शहादत पर शोक व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार शहीद परिवार के साथ खड़ी है। डिप्‍टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने भी शहीद आकाश राव को नमन किया है।  

IED  लंबे समय बाद हुआ ब्‍लास्‍ट

बस्‍तर में लंबे समय बाद नक्‍सली बड़ा विस्‍फोट करने में सफल हुए हैं। बता दें कि पिछले करीब एक साल से सुरक्षाबलों का दबदबा लगातार बढ़ रहा है। इससे नक्‍सली बैकफुट पर हैं। 21 मई से अब तक फोर्स ने तीन बड़े नक्‍सली नेताओं को ढेर कर दिया है। इनमें नक्‍सली संगठन के टॉप लीडर बसव राजू भी शामिल है। बसव राजू नक्‍सली संगठन का महासचिव है।

IED  उपस्थिति दिखाने का कर रहे हैं प्रयास

सुरक्षाबलों के बढ़ते दबाव और नए- नए कैंपों के कारण नक्‍सलियों का दायरा छोटा होता  जा रहा है। इसके साथ ही बड़े नक्‍सली लगातार मारे जा रहे हैं। इधर, सरेंडर करने वालों की भी संख्‍या बढ़ती जा रही है। इससे नक्‍सली संगठन में भगदड़ की स्थिति बनी हुई है। जानकारों की राय में नक्‍सली अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के प्रयास में बड़ी वारदात की फिराक में हैं। तीन दिन पहले उन्‍होंने एक प्‍याज लदी ट्रक को जला दिया था। एक बस के यात्रियों को भी कुछ देर के लिए बंधक बनाया था।  

जानिए- कौन हैं एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे

आकाश राव गिरिपुंजे छत्‍तीसगढ़ राज्‍य पुलिस सेवा के अफसर हैं। आकाश राव 2014 में डीएसपी सलेक्‍ट हुए थे। प्रमोट होकर वे एडिशन एसपी बनें। आकाश राव रायपुर में भी एडिशनल एसपी रह चुके हैं। महासमुंद के बाद वे सुकमा जिला भेजे गए थे। आकाश राव का परिवार रायपुर में रहता है।

आकाश राव की प्रारंभिक शिक्षा रायपुर में हुई। उन्‍होंने कालीबाड़ी स्‍कूल से पढ़ाई पूरी करने के बाद कमर्स (बीकॉम) की डिग्री हासिल की और एक बैंक में नौकरी करने लगे। इस दौरान उन्‍होंने यूपीएससी की तैयार शुरू कर दी थी। इस बीच वे सीजी पीएससी के जरिए डीएसपी सलेक्‍ट हो गए।

Back to top button