Chhattisgarh

IFS छत्‍तीसगढ़ के इस आईएफएस को सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्‍मेदारी, देखिए जीएडी का आर्डर

IFS रायपुर। छत्‍तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल को नया सचिव मिल गया है। राज्‍य सरकार ने नए सचिव की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। सामान्‍य प्रशासन विभाग ने 2006 बैच के भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अफसर को यह जिम्‍मेदारी दी है।

इस IFS को बनाया गया सचिव

सामान्‍य प्रशासन विभाग (जीएडी) से जारी आदेश के अनुसार भारतीय वन सेवा (आईएफएस) राजू अगासीमनी को पर्यावरण संरक्षण मंडल का सचिव बनाया गया है।

2006 बैच के आईएफएस हैं राजू

पर्यावरण संरक्षण मंडल के सचिव बनाए गए राजू अगासीमनी 2006 बैच के भारतीय वन सेवा के अफसर हैं। राजू अभी मुख्‍य वन संरक्षक के पद पर हैं।

IFS  अरुण प्रसाद के इस्‍तीफा के कारण खाली हुआ था पद

पर्यावरण मंडल के सचिव रहे अरुण प्रसाद के इस्‍तीफा की वजह से यह पद खाली हो गया था। आईएफएस अरुण प्रसाद ने जून में व्‍यक्तिगत कारणों से जून में इस्‍तीफा दे दिया था। उनका इस्‍तीफा केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए भेजा गया था। प्रसाद भी 2006 बैच के आईएफएस थे।

बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने अरुण प्रसाद का इस्‍तीफा मंजूर कर लिया है। इसकी वजह से पर्यावरण संरक्षण मंडल के सचिव का पद खाली हो गया था। अब इस पद पर राजू अगासीमनी की पदस्‍थाना की गई है।

अंकित आनंद हैं मंडल के अध्‍यक्ष

छत्‍तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के अध्‍यक्ष की जिम्‍मेदारी आईएएस अंकित आनंद संभाल रहे हैं। आईएएस अंकित आनंद आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव की भी जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं। संयोग से अंकित आनंद भी 2006 बैच के आईएएस हैं।

IFS  पर्यावरण संरक्षण मंडल में ये भी हैं शामिल

पर्यावरण संरक्षण मंडल के बोर्ड में अध्‍यक्ष आईएएस अंकित आनंद के साथ सदस्‍य के रुप में रायपुर नगर निगम के आयुक्‍त, वन विकास निगम के मैनेजिंग डॉयरेक्‍टर, आवास एवं पर्यावरण विभाग के ओएसडी और छत्‍तीसगढ़ अधोसंरचना विकास निगम (सीआईडीसी) भी सदस्‍य के रुप में शामिल हैं।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button