IFS Transfer आईएफएस ट्रांसफर: सरकार ने भारतीय वन सेवा के 15 अफसरों का किया ट्रांफसर

schedule
2025-10-07 | 14:40h
update
2025-10-07 | 14:46h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

IFS Transfer  रायपुर। सरकार ने राज्य के दो आईएफएस अफसरों के प्रभार में बदलाव किया है। इसमें प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रेम कुमार को राज्य वन विकास निगम का संचालक बनाया गया है। वहीं, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीता गुप्ता को राज्य लघु वनोपज संघ का कार्यकारी संचालक की जिम्मेदारी दी गई है।

IFS Transfer राज्य वन विकास निगम

राज्य सरकार की तरफ से जारी आदेश के अनुसार 1994 बैच के आईएफएस  प्रेम कुमार प्रधान मुख्य वन संरक्षक (ईको टूरिज्म तथा वन्यप्राणी प्रबंधन एवं योजना) अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर को  प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, नवा रायपुर अटल नगर के पद पर पदस्थ किया गया है।

राज्य लघु वनोपज संघ

इसी तरह 1997 बैच की अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीता गुप्ता (वित्त/बजट),  अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर को कार्यकारी संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ, नवा रायपुर अटल नगर के पद किया गया है।

IFS Transfer पोस्‍ट किया गया अपग्रेड

आदेश में कहा गया है कि संजीता गुप्ता के कार्यकारी संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ, नवा रायपुर अटल नगर के पद पर कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन, भारतीय वन सेवा (वेतन) नियम, 2016 के नियम-12 के तहत् कार्यकारी संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ, नवा रायपुर अटल नगर के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय वन सेवा के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित करता है।

1. राजेश कुमार चंदेले (2003) मुख्य वन संरक्षक               सदस्य सचिव, छ.ग. राज्य जैव विविधता बोर्ड, नवा रायपुर अटल नगर

मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक), कांकेर तथा अति. प्रभार वन संरक्षक, कार्य योजना मंडल, कांकेर

2. एस. वेंकटाचलम (2005) मुख्य वन संरक्षक मुख्य वन संरक्षक (बांस मिशन), कार्या. प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर

मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) एवं क्षेत्र संचालक, गुरु घासीदास टायगर रिजर्व, अंबिकापुर तथा अति. प्रभार मुख्य वन संरक्षक (प्रोजेक्ट एलीफेंट), सरगुजा, अंबिकापुर

3. डॉ. के. मैचियो (2006) मुख्य वन संरक्षक     मुख्य वन संरक्षक, दुर्ग वृत्त, दुर्ग

मुख्य वन संरक्षक (परियोजना निर्माण, निगरानी एवं मूल्यांकन) कार्या. प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर

4. माथेश्वरन व्ही. (2006) मुख्य वन संरक्षक      मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक), सरगुजा

मुख्य वन संरक्षक (जैव विविधता संरक्षण) कार्या, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण) सह मुख्य वन्यजीव वार्डन, अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर तथा अति. प्रभार प्रभारी सदस्य सचिव, छ.ग. राज्य जैव विविधता बोर्ड, नवा रायपुर अटल नगर एवं सदस्य सचिव, छ.ग. राज्य आद्रभूमि प्राधिकरण, नवा रायपुर अटल नगर

5. एम. मबिला (2007) मुख्य वन संरक्षक        क्षेत्रीय महाप्रबंधक, छ.ग. राज्य वन विकास निगम लि., नवा रायपुर अटल नगर

मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक), दुर्ग तथा अति. प्रभार वन संरक्षक, कार्य योजना मंडल, दुर्ग

6. मनोज कुमार पाण्डेय (2007) मुख्य वन संरक्षक             क्षेत्रीय महाप्रबंधक, छ.ग. राज्य वन विकास निगम लि.. बिलासपुर

मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक), बिलासपुर (श्री प्रभात मिश्रा (2007), मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक), बिलासपुर के सेवा निवृत्ति दिनांक 30.09.2025 के उपरांत)

7 आलोक कुमार तिवारी (2007) वन संरक्षक   वन संरक्षक, कार्या. प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर

प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक), जगदलपुर

 8 अमिताभबाजपेयी (2007) मुख्य वन संरक्षक संयुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, कैम्पा, कार्या मुख्य कार्यपालन अधिकारी, कैम्पा, अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर

मुख्य वन संरक्षक (समन्वय) कार्या. प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर

9 रमेश चन्द्र दुग्गा (2007) मुख्य वन संरक्षक     मुख्य वन संरक्षक, जगदलपुर वृत्त, जगदलपुर

मुख्य वन संरक्षक (पारिस्थितिकीय पर्यटन), कार्या. प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण) सह मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक, अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर तथा अति. प्रभार प्रभारी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं योजना), कार्या, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण) सह मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक, अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर

10. श्री दिलराज प्रभाकर (2008) वन संरक्षक    प्रभारी मुख्य वन संरक्षक, कांकेर वृत्त, कांकेर

प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक), सरगुजा तथा अति. प्रभार वन संरक्षक, कार्य योजना मंडल, सरगुजा

11 अभिषेक कुमार सिंह (2009) वन संरक्षक

वन संरक्षक (विकास, योजना एवं बजट), कार्या. प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर

प्रभारी मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव एवं क्षेत्र निदेशक, अचानकमार टायगर रिजर्व, बिलासपुर तथा अति. प्रभार क्षेत्रीय महाप्रबंधक, छ.ग. राज्य वन विकास निगम लि., बिलासपुर

12 मनिवासगन एस. (2009) वन सरक्षक महाप्रबंधक, छ.ग. राज्य लघु वनोपज संघ, नवा रायपुर अटल नगर

प्रभारी मुख्य वन संरक्षक, (प्रादेशिक), रायपुर तथा अति. प्रभार वन संरक्षक, कार्य योजना मंडल, रायपुर

13 स्टायलो मंडवी (2011) वन संरक्षक प्रभारी मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव एवं क्षेत्र निदेशक, इंद्रावती टायगर रिजर्व, जगदलपुर

प्रभारी मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव एवं क्षेत्र निदेशक, इंद्रावती टायगर रिजर्व, जगदलपुर तथा अति. प्रभार वन संरक्षक, कार्य योजना मंडल, जगदलपुर

chatur postOctober 7, 2025
241 3 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
28.02.2026 - 02:35:40
Privacy-Data & cookie usage: