IFS Transfer छत्तीसगढ़ में IFS अफसरों का तबादला: मंत्रालय से जारी हुआ आदेश, देखिए- कौन कहां गया…

schedule
2026-01-15 | 13:23h
update
2026-01-15 | 13:23h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

IFS Transfer रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अफसरों का ट्रांसफर आर्डर जारी हुआ है। मंत्रालय से जारी इस आदेश में चार आईएफएस प्रभावित हुए हैं।

नवीद शुजाउद्दीन को मुख्यालय में मिली नई जिम्मेदारी

2004 के आईएफएस नवीद शुजाउद्दीन को नवा रायपुर में नई जिम्मेदारी दी गई है। वे अभी प्रभारी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (संयुक्त वन प्रबंधन/नीति विश्लेषण) के रुप में कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर  में पदस्थ हैं।

शुजाउद्दीन को अब प्रभारी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (संयुक्त वन प्रबंधन एवं सामुदायिक वानिकी/संरक्षण) कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, छत्‍तीसगढ़, अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर पदस्थ किया गया है।

IFS Transfer इसी तरह 2013 बैच के रमेश कुमार जांगड़े को बीजापुर का वन उप संरक्षक (प्रादेशिक) बनाया गया है। अभी वे उप वन संरक्षक, छत्‍तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्या., नवा रायपुर अटल नगर में पदस्थ हैं।

2015 बैच के आईएफएस रंगानाधा रामाकृष्णा वाय. (2015) अभी बीजापुर में वन उप संरक्षक (प्रादेशिक) के पद पर हैं, उन्हें वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), दंतेवाड़ा बनाया गया है।

दंतेवाड़ा में वन उप संरक्षक (प्रादेशिक) के पद पर काम कर रहे 2017 बैच के आईएफएस जाधव सागर रामचन्द्र को वन उप संरक्षक (परियोजना निर्माण, निगरानी एवं मूल्यांकन), कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर पदस्थ किया गया है।

chatur postJanuary 15, 2026
138 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
23.02.2026 - 18:20:51
Privacy-Data & cookie usage: