Site icon Chatur Post

Forest Department वन विभाग में तबादला, 31 आईएफएस अफसर हुए प्रभावित

Forest Department रायपुर। chaturpost.com (चतुरपोस्ट.कॉम)

प्रदेेश सरकार ने भारतीय वन सेवा IFS के 31 अफसरों का तबादला कर दिया है। प्रभावित होने वाले अफसरों में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय कुमार ओझा भी शामिल हैं। ओझाा को राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राज्य वन निगम के कार्यकारी संचालक कौशलेंद्र कुमार को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक अनुश्रवण मूल्यांकन की जिम्मेदारी दी गई है।

Forest Department राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण के अपर मुख्य वन संरक्षक अनूूप विश्वास को राज्य वन विकास निगम का कार्यकारी संचालक बनाया गया है।

IFS कार्य आयोजना वृत्त रायपुर की मुख्य वन संरक्षक प्रणीता पाल को उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व का मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक बनाया गया है।

उदंंती-सीतानदी के मौजूदा वन संरक्षक व क्षेत्र संचालक सुरेश प्रसाद पैकरा को बांस मिशन की जिम्मेदारी दी गई है।

नावेद शुजाऊद्दीन को सरगुजा वृत्त का मुख्य वन संरक्षक बनाया गया है। वे अभी नवा रायपुर में स्थित मुख्य वन संरक्षक कार्यालय में पदस्थ हैं।

यह भी पढ़े- नेताओं को मिली सरकारी कुर्सी

Exit mobile version