IG-DGP conference रायपुर। इस महीने तीन दिनों तक देश के शासन- प्रशासन का कंट्रोल नवा रायपुर में रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यहां तीन दिनों तक रुकने की संभावना है। इसकी तैयारी तेजी से चल रही है।
28 से 30 नवंबर तक चलेगा IG-DGP conference
छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक राजधानी नवा रायपुर के आईआईएम में 28 से 30 नवंबर तक आईजी-डीजीपी कांफ्रेंस होने जा रहा है। इसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस प्रमुख (DGP) शामिल होंगे।
chaturpost.com के WhatsApp से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें: कृपया चैलन पर जाने के बाद ऊपर दिख रहे फोलो को प्रेस जरुर करें
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ केंद्रीय गृह मंत्रालय और केंद्रीय जांच व खुफिया एजेंसियों के प्रमुख भी मौजूद रहेंगे।
नई दिल्ली की घटना के बाद महत्वपूर्ण बैठक
नई दिल्ली में लाल किला के पास हुए बम धमाके में सामने आए आतंकवाद के नए मॉड्यूल ‘वाइट कॉलर टेररिज्म’ के बीच होने जा रही इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नवा रायपुर में प्रस्तावित इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के शामिल होने की संभावना को देखते हुए इसकी युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है। प्रधानमंत्री के रुकने की व्यवस्था नवा रायपुर में ही की जा रही है।
यह होगा बैठक में
छत्तीसगढ़ पुलिस के सेवानिवृत्त महानिदेशक (DG) आरके विज ने बताया कि आईजी डीजी कांफ्रेंस एक महत्वपूर्ण पुलिस सम्मेलन है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के पुलिस महानिदेशक (DGP) और महानिरीक्षक (IG) भाग लेते हैं।
chaturpost.com के WhatsApp से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें: कृपया चैलन पर जाने के बाद ऊपर दिख रहे फोलो को प्रेस जरुर करें
यह सम्मेलन आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद, साइबर अपराध और पुलिस व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए आयोजित किया जाता है।
chaturpost.com के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
इस बैठक में प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, एनएसए और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी रहती है। यह सम्मेलन पुलिस बलों के बीच समन्वय और सहयोग बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है।
नवा रायपुर में तैयार हो रहा अस्थायी पीएमओ
प्रधानमंत्री श्री मोदी नवा रायपुर में रुकेंगे। इसके लिए वहा विधानसभा अध्यक्ष के नवनिर्मित आवास को अस्थायी पीएमओ में तब्दील किया जा रहा है। इस पर अभी से पुलिस और आईबी ने चौकसी बढ़ा दी है और बंगले में किसी के भी आने-जाने पर रोक लगा दी है। मोदी 28 नवंबर की शाम को रायपुर पहुंच जाएंगे।
लगभग 500 लोगों के पहुंचने का अनुमान
अफसरों के अनुसार बैठक में केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों के प्रमुख राज्यों की डीजीपी मिलाकर कुल 70 बड़े अधिकारी भी आने वाले हैं। कुछ राज्यों के एडीजी और आईजी रैंक के अफसर भी शामिल होंगे। इस तरह 500 अफसरों के रुकने की व्यवस्था की जा रही है।
यहां रुकेंगे अफसर
नवा रायपुर में तीन बंगलों के वहा सर्किट हाउस के 6 सूट और 22 रूम बुक कर दिए गए हैं। ठाकुर प्यारेलाल संस्थान में 140 और निमोरा अकादमी में 91 कमरे तैयार किए जा रहे हैं। इसके साथ ही रायपुर में पहुना और सर्किट हाउस को भी पांच दिन के लिए रिजर्व कर दिया गया है।
सर्किट हाउस में रुकेंगे शाह अन्य वीवीआईपी
इस कांफ्रेंस में गृह मंत्री अमित शाह के साथ दोनों राज्य मंत्री नित्यानंद राय और बंदी सजय कुमार, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल भी इसी दिन रायपुर पहुंचेंगे। इनके रुकने की व्यवस्था नए सर्किट हाउस के सूट रूम में की गई है
जानिए- अब तक कहां- कहां हुआ है आईजी- डीजीपी कांफ्रेंस
- गुवाहाटी 30 नवंबर 2014
- कच्छ के रण, गुजरात 18 से 20 दिसंबर 2015
- हैदराबाद, तेलंगान 25 से 27 नवंबर 2016
- टेकनपुर, मध्य प्रदेश 03 से 05 जनवरी 2017
- केवडिया, गुजरात 21 से 22 दिसंबर 2018
- पुणे, महाराष्ट्र 06 से 08 दिसंबर 2019
- लखनऊ, उत्तर प्रदेश 20 से 21 नवंबर 2021
- राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर, दिल्ली 21 से 22 जनवरी 2023
- जयपुर, राजस्थान 5 से 7 जनवरी 2024
- भुवनेश्वर, ओडिशा 29 से 1 दिसंबर 2024

