प्रमुख खबरेंमुख्य पृष्ठराज्य

IND VS SA क्रिकेट मैच: रायपुर स्‍टेडियम में इन्‍हें मिलेगी फ्री एंटी, टिकट 1500 से 20000 और स्टूडेंट के लिए 800

IND VS SA रायपुर। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा डे नाइट वन डे मैच खेला जाएगा। इस मैच के लिए टिकट की दरों की घोषणा कर दी गई है। क्रिकेट संघ इस बार कुछ लोगों को फ्री एंट्री देने पर भी विचार कर रहा है।

जानिए- कितने में मिलेगी टिकट

3 दिसंबर को होने वाले इस मैच को स्टेडियम में देखने के लिए दर्शकों को कम से कम 1500 रुपए का टिकट खरीदना होगा। वहीं विद्यार्थियों के लिए आरक्षित 1500 सीट के लिए टिकट की दर केवल 800 रुपए रखी गई है। उन्हें यह टिकट उनके शैक्षणिक संस्थानों की इसी साल की वैध आईडी पर दिए जाएंगे।

46 हजार टिकट की होगी बिक्री

शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम  की क्षमता लगभग 50 हजार दर्शकों की है। इस स्टेडियम में टिकट की बिक्री 46 हजार सीट के लिए ही होगी। इसकी घोषणा 17 नवंबर को छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने कर दी।

जानिए- कब से शुरू होगी टिकट की बिक्री

छत्‍तीसगढ़ क्रिकेट संघ के संरक्षक बलदेव सिंग भाटिया और डायरेक्टर विजय शाह ने बताया कि टिकटों की कालाबाजारी को रोकने के लिए एक परिचय पत्र (आईडी) पर केवल 4 टिकट दिए जाएंगे।

chaturpost.com के WhatsApp से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें: कृपया चैलन पर जाने के बाद ऊपर दिख रहे फोलो को प्रेस जरुर करें

टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 22 नवंबर को शाम 5 बजे से शुरू हो जाएगी। ऑनलाइन बुकिंग के बाद बूढ़ातालाब के पास स्थित इंडोर स्टेडियम में अपने स्मार्ट फोन से एक क्यूआर कोड स्कैन कर काउंटर से ऑफलाइन टिकट प्राप्त कर सकते हैं।

स्‍टेडियम में भी काउंटर बनाने पर विचार  

उन्होंने बताया कि बुकिंग एजेंसी से चर्चा करके एक काउंटर क्रिकेट स्टेडियम में भी वे खोल रहे हैं। अगर इंडोर स्टेडियम में किसी कारणवश टिकट नहीं मिल पाई तो दर्शक सीधे स्टेडियम पहुंचकर भी अपनी ऑफलाइन टिकट ले सकते हैं।

chaturpost.com के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

शाह ने बताया कि इंडोर स्टेडियम में ऑफलाइन टिकट लेने वालों के लिए इस बार काउंटर की संख्या बढ़ाई गई है, इससे अव्यवस्था नहीं होगी।

निःशक्त खिलाड़ी व बच्चों के लिए फ्री एंट्री

भाटिया ने बताया कि 3 दिसंबर को विश्व विकलांगता दिवस है। इसे देखते छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने निर्णय लिया है कि निःशक्त खिलाड़ी और बच्चों को यह अंतरराष्ट्रीय मैच फ्री में देखने की सुविधा देंगे। इसके लिए अलग-अलग एजेंसियों से चर्चा शुरू कर दी गई है।

एक दिसंबर को पहुंच जाएंगी दोनों टीम

3 दिसंबर को होने वाले अंतरराष्ट्रीय वन डे क्रिकेट मैच के लिए दक्षिण अफ्रीका और भारतीय टीम के खिलाड़ी व सपोर्टिंग स्टाफ 1 दिसंबर को यहां पहुंच जाएंगे। इसको देखते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ग्राउंड में पिच और आउटफील्ड तैयार करने में जुट गया है।

सोमवार से नेट प्रैक्टिस

दोनों टीमें संभवतः यहां पहुंचने के दिन यानी सोमवार को ही नेट प्रैक्टिस भी करेंगी। राजधानी के क्रिकेट प्रेमी रोहित शर्मा और विराट कोहली को यहां खेलते देखने की संभावना से ही रोमांचित हैं। अधिकांश लोग बेसब्री से मैच की टिकट बुकिंग की घोषणा का इंतजार कर रहे थे।

पार्किंग का ठेका गांव वालों को

शाह ने बताया कि इस वन डे मैच के लिए स्टेडियम परिसर में ए-बी-सी-डी-ई-एफ और एच लाइन के बाहर पार्किंग का ठेका आसपास के गांव वालों को ही दिया जाएगा। बताया गया कि इससे पहले यहां हुए सभी मैच में इसी प्रकार की व्यवस्था होती आ रही है। गांव वाले आम दर्शकों से पार्किंग के नाम पर अधिक वसूली न करें इसके लिए भी रेट निर्धारित किये जाएंगे।

टिकटों की दरें अलग-अलग स्टैंड की इस प्रकार

क्रमांकटिकट दरें स्टैंड नामएंट्री गेट
1800 रुपएस्टूडेंट टिकट (अपर 3)3
21500 रुपएअपर 2 व अपर 42 एवं 4
32500 रुपएलोवर 2,4,7,9 व अपर 1,5,6,102,3,5,6,9 व 10
43000 रुपएलोवर 5,6 व 10 ए6,8 व 11
53500 रुपएलोवर 10बी11
66000 रुपएसिल्वर फोर्थ फ्लोर (बुफे)12
78000 रुपएगोल्ड सेकंड फ्लोर (बुफे)12
810 हजार रुपएप्लेटिनम प्रथम फ्लोर (बुफे) 12 
920 हजार रुपएकॉर्पोरेट बॉक्स (बुफे)12 व 15

Back to top button