
India Skills रायपुर। युथ की प्रतिभा, तकनीकी दक्षता और नवाचार क्षमता को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से भारत सरकार Government of India का कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय Ministry of Skill Development and Entrepreneurship की तरफ से आयोजित इंडिया स्किल प्रतियोगिता India Skills Competition 2025-26 में छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं ने ईस्ट जोन रीजनल East Zone Regional प्रतियोगिता में 12 पदक और 04 मेडल ऑफ एक्सीलेंस Medal of Excellence अर्जित कर उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की है।
चार चरणों में आयोजित हुई प्रतियोगिता
यह प्रतियोगिता क्रमश: चार चरणों में जिला, राज्य, रीजनल और राष्ट्रीय स्तर National level पर आयोजित की जा रही है। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को वर्ल्ड स्किल्स इंटरनेशनल WorldSkills International के अंतर्गत भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बधाई दी है।
सात राज्यों के बीच हुआ मुकाबला
East Zone की रीजनल प्रतियोगिता का समापन 02 मार्च को भुवनेश्वर Bhubaneswar में हुआ, जिसमें ओडिशा, Bihar, पश्चिम बंगाल, झारखंड Jharkhand, छत्तीसगढ़ व अंडमान-निकोबार Andaman and Nicobar द्वीपसमूह के 200 से अधिक प्रतिभागियों ने 59 कौशल श्रेणियों में भाग लिया।
छत्तीसगढ़ ने हासिल किए 12 पदक
Chhattisgarh के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन outstanding performance करते हुए कुल 12 पदक एवं 04 मेडल ऑफ एक्सीलेंस सम्मान Medal of Excellence अर्जित किए, जिनमें 01 स्वर्ण, 02 रजत, 05 कांस्य पदक Bronze Medal और 04 मेडल ऑफ एक्सीलेंस Excellence शामिल हैं।
इन श्रेणियों में हासिल किया पुरस्कार
डिजिटल इंटरैक्टिव मीडिया Digital interactive media में सुनील कुमार पैतल ने स्वर्ण पदक, 3डी डिजिटल गेम आर्ट 3D Digital Game Art में खुशांक नायक, सीएनसी मिलिंग CNC Milling में पुष्कर सोनबर व सीएनसी टर्निंग CNC Turning में आत्माराम ने रजत पदक अर्जित कर राज्य को गौरवान्वित किया।
इन्हें भी किया गया पुरस्कृत
इसी तरह सीएनसी मिलिंग CNC Milling में निखिल, इलेक्ट्रॉनिक्स electronics में अभिषेक कुमार, प्लंबिंग व हीटिंग में रेशमान, वेब टेक्नोलॉजी Web Technology में सतेंद्र कुमार ने कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया। इसी तरह रिन्यूएबल एनर्जी में नोहर लाल पटेल, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ओम बंजारे, हेल्थ एंड सोशल केयर Health and Social Care में अंतरा मुखर्जी ने मेडल ऑफ एक्सीलेंस प्राप्त किया।
ऐसे हुआ राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन
उल्लेखनीय है कि राज्य में प्रतियोगिता का सफल आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण State Skill Development Authority द्वारा किया गया। 19 कौशल ट्रेड्स में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 3327 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से 381 प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 03 और 04 फरवरी 2026 को रायपुर, दुर्ग व रायगढ़ जिलों के प्रतिष्ठित संस्थानों में संपन्न हुई। व्यावहारिक practical मूल्यांकन के पश्चात 38 प्रतिभागियों का चयन रीजनल स्तर के लिए किया गया। रीजनल स्तर पर सफल प्रतिभागी अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य में पहली बार कौशल तिहार Kaushal Tihar 2025 व मोबाइल आधारित MCQ परीक्षा जैसे नवाचारों के माध्यम से प्रतियोगिता का व्यापक एवं पारदर्शी संचालन किया गया।




