INTUC छत्‍तीसगढ़ इंटक का चुनाव: डॉ. सिंह निर्विरोध चुने गए प्रदेश अध्‍यक्ष, 8 महत्‍वपूर्ण प्रस्‍ताव परित

schedule
2025-02-18 | 16:23h
update
2025-02-18 | 16:23h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

INTUC रायपुर। रायपुर में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीव रेड्डी का जन्मोत्सव और छत्तीसगढ़ इंटक का छठवां कन्वेंशन का आज रायपुर आयोजन किया गया। कन्वेंशन की शुरुआत जन्मोत्सव कार्यक्रम से हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ जी संजीवा रेड्डी और विशिष्ट अतिथि के रूप में (कांग्रेस एआईसीसी के महासचिव व सांसद) तारीख अनवर उपस्थित हुए।

INTUC राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष का मनाया गया जन्‍मोत्‍सव

कार्यक्रम में राष्ट्रीय इंटक के उपाध्यक्षगण एवं विभिन्न राज्यों का पदाधिकारीगण,अतिथिगण भी उपस्थित हुए। प्रथम चरण में जन्मोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत झंडा रोहण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में अतिथियों के स्वागत के पश्चात स्वागत भाषण में डॉ. संजय कुमार सिंह (राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ इंटक) ने समस्त अतिथियों के स्वागत में कहा कि डॉ. जी संजीवा रेड्डी जी का आशीर्वाद हमें प्राप्त हुआ। जिससे छत्तीसगढ़ इंटक उत्तरोत्तर वृद्धि कर रहा है।

आज मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ कि डॉ. संजीवा रेड्डी का जन्मदिन छत्तीसगढ़ में मना रहे हैं।कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक़ अनवर ने अपने उद्बोधन में डॉक्टर जी संजीवा रेड्डी को जन्मदिन की बधाई देते हुए डॉ. संजय कुमार सिंह का धन्यवाद किया कि इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि इंटक मजबूत संस्था है। मजदूर हितों में हमेशा कार्य करता रहा है।

कांग्रेस के साथ इंटक के रिश्ते मजबूत हो इस दिशा में मैं आईसीसी के बैठक में जरूर बात रखूंगा।

INTUC जानिए.. क्‍या कहा राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष संजीवा रेड्डी ने

इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रेड्डी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का समय में मजदूर पढ़ा लिखा है और तार्किक आधार पर चलता है। ऐसी स्थिति में इंटक को भी नई नीतियों के साथ आगे बढ़ना होगा। मजदूरों की जॉब सिक्योरिटी एवं अन्य सुविधाओं को दिलाने के लिए कार्य करना होगा।

उन्होंने इंटक के महासचिव व छत्तीसगढ़ इंटक प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि मैं मजदूर हूं एवं मेरे जन्म दिवस पर इतना भव्य कार्यक्रम के लिए संजय सिंह कुमार सिंह का धन्यवाद करता हूँ। इसके बाद केक काटकर डॉक्टर जी संजीवा रेड्डी के जन्मोत्सव को मनाया गया। उपस्थित सभी मेहमानों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने उनके दीर्घायु होने की कामना की। वैदिक मंत्रों से जन्मदिन भव्य रूप से मनाया गया।

INTUC छत्तीसगढ़ राज्य इंटक का छठवां कन्वेंशन

लंच ब्रेक के बाद द्वितीय चरण में छत्तीसगढ़ राज्य इंटक का छठवां कन्वेंशन रखा गया। कन्वेंशन में डॉक्टर जी संजीवा रेड्डी के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में तारिक़ अनवर और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए डॉक्टर संजय कुमार सिंह ने स्वागत भाषण में कहा कि डॉक्टर जी संजीव रेड्डी के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ इंटक लगातार आगे बढ़ रहा है वर्तमान में छत्तीसगढ़ इंटक की सदस्यता 22 लाख है जो कि पूरे प्रदेश में सबसे प्रथम स्थान पर है।

पूरे प्रदेश में इंटक लगातार मजदूर हितों की रक्षा कर रहा है। पिछले तीन वर्ष के कार्यकाल में लगातार सदस्यता बढ़ी है। मजदूरों का विश्वास इंटक के लिए बढ़ते ही गया है। आगे भी इंटक इसी तरह मजदूर हित में कार्य करता रहेगा। इसके उपरांत अतिथियों को स्मृति चिह्न दिया गया।

INTUC अपने उद्बोधन में विशिष्ट अतिथि तारिक़ अनवर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में इंटक लगातार आगे बढ़ रहा है इसकी मुझे बहुत खुशी है। कांग्रेस तथा इंटक के संबंधों को मजबूत करने का मैं प्रयास करूंगा तत्पश्चात विशिष्ट अतिथि टी एस सिंहदेव ने कहा कि इंटक हमेशा मजदूर हितों के लिए कार्य करता रहा है। छत्तीसगढ़ में इंटक एवं कांग्रेस के बीच समन्वय बनाने की मैं कोशिश करूंगा।

छत्तीसगढ़ में इंटक को सम्मान मिले इसकी में इसके लिए मैं प्रयासरत रहूंगा। उन्होंने डॉक्टर संजय कुमार सिंह जी का धन्यवाद किया कि मुझे इस कार्यक्रम में बुलाया और मेरा मान सम्मान बढ़ाया।इसके उपरांत डॉक्टर संजय कुमार सिंह ने वर्तमान कार्यकारिणी के भंग की घोषणा की।

नए चुनाव के लिए कार्यकारिणी द्वारा अनुमोदित चुनाव अधिकारी श्याम सुंदर यादव जी (अध्यक्ष मध्य प्रदेश,इंटक एवं सचिव,राष्ट्रीय इंटक) के द्वारा चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई गई। राम अवतार अलगमकर द्वारा अध्यक्ष पद के लिए डॉ संजय कुमार सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा गया जिसका समस्त कार्यकारिणी ने ध्वनिमत से दोनों हाथ उठाकर उनके नाम का समर्थन किया। चुनाव अधिकारी श्याम सुंदर यादव ने छत्तीसगढ़ इंटक के अध्यक्ष के रूप में डॉ संजय कुमार सिंह का नाम निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।

एक माह में नई कार्यकारिणी बनाने का प्रस्ताव आशीष यादव ने प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन उपस्थित सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से किया। चुनाव अधिकारी द्वारा नई तथा कार्यकारिणी एक माह में बनाकर राष्ट अध्यक्ष डॉ जी संजीवा रेड्डी के अनुमोदन के पश्चात घोषणा का प्रस्ताव पारित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री आशीष यादव (सेक्रेटरी जनरल छत्तीसगढ़ इंटक) द्वारा किया गया एवं अंत में नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह जी ने सभी उपस्थित सम्मानीयजनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यकारिणी की बैठक में कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।

– नियमित प्रकृति के कार्य करने वाले ठेका श्रमिकों को नियमित कर्मचारियों के बराबर वेतन दिलवाने का प्रस्ताव।

– छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के निजीकरण के विरोध में प्रस्ताव।

– श्रमिकों के आवास एवं कल्याण योजना पर प्रस्ताव।

Related Articles

– निश्चित अवधि के रोजगार नीतियों के उन्मूलन पर प्रस्ताव पांचवा गिग श्रमिकों की मान्यता व अधिकारों पर प्रस्ताव।

– छठवां श्रमिकों के लिए कानूनी सहायता पर प्रस्ताव।

– सातवां कौशल विकास एवं रोजगार सृजन कार्यक्रमों पर प्रस्ताव।

– आठवां असंगठित मजदूरों के लिए अलग फेडरेशन के पंजीयन का प्रस्ताव।

chatur postFebruary 18, 2025
328 4 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
14.02.2026 - 11:06:27
Privacy-Data & cookie usage: