व्यापार

Investment छत्‍तीसगढ़ में 6800 करोड़ से अधिक के निवेश का प्रस्ताव: पावर, स्टील और पर्यटन सेक्‍टर बढ़ेगा रोजगार

Investment  नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट Investor Connect कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को अभूतपूर्व निवेश प्रस्ताव मिले। स्टील, ऊर्जा और पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख कंपनियों ने राज्य में उद्योग स्थापित करने, क्षमता विस्तार, होटल निर्माण और Waste-to-Energy Project  वेस्ट-टू-एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए रुचि दिखाई।

6321 करोड़ का होगा निवेश

कार्यक्रम में शामिल कंपनियों ने कुल 6321.25 करोड़ के Industrial Investment औद्योगिक निवेश और 505 करोड़ का पर्यटन निवेश Tourism Investment का प्रस्ताव दिया है। इन परियोजनाओं से आगामी वर्षों में तीन हजार से अधिक रोजगार अवसर सृजित होने की उम्मीद है। इस निवेश प्रस्ताव के साथ अब तक छत्तीसगढ़ को कुल 7.90 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।

इन सेक्‍टरों में निवेश का प्रस्‍ताव

दिल्ली एक निजी होटल में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में स्टील और टूरिज्म सेक्टर को केंद्र में रखते हुए नए निवेश अवसरों पर फोकस किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उद्योग जगत के प्रमुख निवेशकों, विशेषज्ञों और उद्योग प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। स्टील और टूरिज्म सेक्टर की कई कंपनियों को निवेश प्रस्ताव पत्र सौंपे।

कार्यक्रम में केंद्रीय सचिव भी

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, भारत सरकार के केमिकल और उर्वरक मंत्रालय के सचिव अमित अग्रवाल, इस्पात मंत्रालय के सचिव संदीप पौंडरिक भी उपस्थित रहे।

उद्योग के लिए अत्यंत उपयुक्त वातावरण

मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने उद्योगपतियों industrialists को निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ आज देश के सबसे भरोसेमंद, स्थिर और तेजी से उभरते हुए औद्योगिक गंतव्यों में शामिल है। राज्य में ऊर्जा, खनिज, सक्षम मानव संसाधन और निवेशक-हितैषी नीति का ऐसा संयोजन मौजूद है, जो किसी भी उद्योग के लिए अत्यंत उपयुक्त वातावरण तैयार करता है।  Single Window System सिंगल विंडो सिस्टम के तहत अनुमतियां अब पहले की तुलना में अधिक तेजी और पारदर्शिता के साथ जारी हो रही हैं। छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाना आज पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है।

छत्तीसगढ़ को मिले प्रमुख निवेश प्रस्ताव

– ग्रीन एनर्जी इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड Green Energy Innovations Pvt Ltd कंपनी ने कचरे से बिजली उत्पादन करने वाले 50 मेगावॉट के वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट की स्थापना के लिए 3,769 करोड़ का निवेश प्रस्तावित किया है, जिससे 150 लोगों को रोजगार मिलेगा। यह प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ में कचरा प्रबंधन और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

– Aarti Coated Steel आरती कोटेड स्टील ने 315 करोड़ निवेश प्रस्ताव दिया है इसमें 550 रोजगार सृजन की संभावना है।

– एसडीआरएम मेटालिक्स प्राइवेट लिमिटेड SDRM Metallics Pvt Ltd की तरफ से स्टील प्लांट और पावर यूनिट के लिए 195.75 करोड़ का निवेश प्रस्ताव दिया है, जिससे रोजगार 492 रोजगार सृजन की संभावना है।

– RSLD Biofuel Pvt Ltd आरएसएलडी बायोफ्यूल प्राइवेट लिमिटेड, चंडीगढ़ ने इथेनॉल प्लांट के लिए 200 करोड़ का निवेश प्रस्ताव दिया है। इसमें 213 रोजगार सृजन की संभावना है।

– जे.के. लक्ष्मी सीमेंट JK Lakshmi Cement, राजस्थान की तरफ से क्षमता विस्तार के लिए 1816.5 करोड़ से अधिक निवेश प्रस्ताव दिया गया है, इसमें 110 रोजगार सृजन होगा।

– अरमानी ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज Armani Group of Industries रायपुर द्वारा मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स  Medical Electronics उपकरण निर्माण के लिए 25 करोड़ का प्रस्ताव, जिससे 200 युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा।

पर्यटन सेक्‍टर में 505 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

– Mars Vivaan Private Limited मार्स विवान प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर द्वारा 217 कमरों वाले होटल के लिए 220 करोड़ निवेश इससे 522 लोगों को रोजगार प्राप्त होगी।

– हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट Heartfulness Institute, तेलंगाना द्वारा वेलनेस रिसॉर्ट wellness resort एवं शिक्षा केंद्र के लिए 200 करोड़ निवेश

– Vidya Inn विद्या इन, जशपुर द्वारा 52 कमरों के होटल  के लिए 25 करोड़ निवेश

– पीएसए रिजार्ट PSA Resort, जगदलपुर द्वारा 150 कमरों के एडवेंचर होटल एवं रिसॉर्ट Adventure Hotels & Resorts के लिए 60 करोड़ निवेश, जिससे बस्तर में पर्यटन गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। इससे 200 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

Back to top button