Investor Connect रायपुर। गुजरात के अहमदाबाद Ahmedabad में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ Chhattisgarh को लगभग ₹33 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने थर्मल पावर प्लांट Thermal power plants, ग्रीन स्टील मैन्युफैक्चरिंग green steel manufacturing, सोलर सेल solar cells, फार्मास्युटिकल उत्पाद pharmaceutical products और मेडिकल फूड सप्लीमेंट medical food supplements जैसे क्षेत्रों की प्रमुख कंपनियों को निवेश प्रस्ताव पत्र प्रदान किए।
छत्तीसगढ़ को मिले इन निवेश Investment प्रस्तावों से राज्य में 14 हजार 532 से अधिक नए रोजगार अवसर employment opportunities सृजित होंगे। बता दें कि नई औद्योगिक नीति new industrial policy लागू होने के बाद से अब तक छत्तीसगढ़ को कुल ₹7.83 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने अहमदाबाद में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट मीट Investor Connect Meet में देश के शीर्ष उद्योगपतियों और व्यवसायिक नेतृत्व से राज्य में निवेश की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। उद्योगपतियों से संवाद Dialogue with industrialists करते हुए Chief minister विष्णुदेव ने कहा कि उद्योग Industry,निवेश Investment और नवाचार Innovation की भूमि गुजरात में आकर वे अत्यंत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात Gujarat के कण-कण में उद्यमिता बसी है और दुनिया का कोई ऐसा कोना नहीं, जहां गुजराती भाइयों की उपस्थिति न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात और छत्तीसगढ़ मिलकर विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात Gujarat जिस प्रकार देश और विश्व की अर्थव्यवस्था को गति दे रहा है, उसी दिशा में छत्तीसगढ़ Chhattisgarh भी तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि गुजरात के पास उद्यम है, तो छत्तीसगढ़ के पास ऊर्जा Energy, खनिज Minerals कुशल जनशक्ति Skilled Manpower और आकर्षक औद्योगिक नीति है, जो निवेशकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं।
Chief minister विष्णुदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ Chhattisgarh सरकार ने पिछले 22 महीनों में 350 से अधिक सुधार किए हैं, जिनसे उद्योग स्थापित करना और अधिक सुगम हुआ है। राज्य में सिंगल विंडो सिस्टम Single Window System के माध्यम से आवश्यक अनुमतियां अब त्वरित रूप से जारी की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि नई औद्योगिक नीति के तहत उद्योगों को विशेष अनुदान special grant और प्रोत्साहन Incentive दिए गए हैं। बस्तर और सरगुजा जैसे जनजातीय tribal अंचलों में उद्योग लगाने पर अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक राज्य में ₹7.5 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव investment proposal प्राप्त हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ देश में कोयला उत्पादन coal production में दूसरे स्थान पर है और हाल ही में आयोजित एनर्जी समिट Energy Summit में ₹3.5 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। राज्य में थर्मल, हाइडल, सोलर और वन-आधारित उद्योगों की विशाल संभावना मौजूद हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि नवा रायपुर को आईटी IT और एआई डेटा सेंटर हब AI Data Center Hub के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहाँ सेमीकंडक्टर Semiconductor और इलेक्ट्रॉनिक्स electronics क्षेत्र की कंपनियाँ निवेश में विशेष रुचि दिखा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन को उद्योग का दर्जा प्रदान किया गया है, जिससे हॉस्पिटैलिटी Hospitality और वेलनेस सेक्टर Wellness Sector में भी निवेश की नई संभावनाएँ खुली हैं।
कार्यक्रम में सीएसआईडीसी CSIDC के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, सीएसआईडीसी के प्रबंध संचालक विश्वेश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
1. लेजियम लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड Legium Life Sciences Pvt Ltd – यह कंपनी फार्मास्युटिकल उत्पाद और मेडिकल फूड सप्लीमेंट का निर्माण करती है। कंपनी ने ₹101 करोड़ का निवेश प्रस्ताव रखा है, जिससे 750 रोजगार सृजित होंगे।
2. टोरेंट पावर लिमिटेड, अहमदाबाद Torrent Power Limited, Ahmedabad – कंपनी ने ₹22,900 करोड़ की लागत से 1,600 मेगावाट क्षमता का थर्मल पावर प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है, जिससे छत्तीसगढ़ की ऊर्जा क्षमता को नई दिशा मिलेगी। इससे लगभग 5,000 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा।
3. टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड Torrent Pharmaceuticals Ltd – कंपनी ने फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की स्थापना के लिए ₹200 करोड़ का निवेश प्रस्तावित किया है, जिससे 200 लोगों को रोजगार मिलेगा।
4. ओनिक्स थ्री एनर्सोल प्राइवेट लिमिटेड Onyx Three Enersol Private Limited – यह कंपनी ग्रीन हाइड्रोजन, ग्रीन अमोनिया और ग्रीन स्टील मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करेगी। इसमें ₹9,000 करोड़ का निवेश और 4,082 रोजगार सृजन का प्रस्ताव है।
5. माला क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड, सूरत Mala Creation Pvt. Ltd., Surat – कंपनी 2 जीगावाट क्षमता वाली सोलर सेल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाएगी। इसके लिए ₹700 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है, जिससे 500 लोगों को रोजगार मिलेगा।
6. मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल Multi Super Speciality Hospital – इस अस्पताल की स्थापना के लिए ₹300 करोड़ का निवेश प्रस्तावित किया गया है। यह पहल राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
7. सफायर सेमीकॉन प्राइवेट लिमिटेड Sapphire Semicon Private Limited – यह कंपनी सेमीकंडक्टर निर्माण के क्षेत्र में ₹120 करोड़ का निवेश करेगी, जिससे लगभग 4,000 रोजगार अवसर सृजित होंगे।