IPS Ashutosh Singh रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार महासमुंद जिला में नए पुलिस अधीक्षक की पदस्थापना करने की तैयारी में हैं। महासमुंद में अभी आईपीएस आशुतोष सिंह एसपी हैं।
महासमुंद के मौजूदा एसपी 2012 बैच के आईपीएस आशुतोष सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। आईपीएस सिंह की प्रतिनियुक्ति को केंद्र से हरी झंडी मिल चुकी है। राज्य सरकार की तरफ से रिलिव किए जाने का इंतजार है।
छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस आशुतोष सिंह केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई में जा रहे हैं। गृह मंत्रालय ने उन्हें सीबीआई में एसपी पोस्ट किया है। आईपीएस सिंह की पोस्टिंग का सीबीआई में आर्डर जारी हो चुका है।
महासमुंद में एसपी के साथ ही राजभवन में नए एडीजी की भी पदस्थापना होनी है। बता दें कि आईपीएस सुनील शर्मा अभी राज्यपाल के एडीसी हैं।
सरकार ने उनके स्थान पर आईपीएस उमेश गुप्ता को एडीसी पदस्थ किया था, लेकिन कतिपय कारणों ने आईपीएस गुप्ता ने वहां ज्वाइन नहीं किया है।
सीबीआई में एसपी बनाए गए आईपीएस अशुतोष सिंह छत्तीसगढ़ कैडर के 2012 बैच के आईपीएस हैं। आईपीएस सिंह मूल रुप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं।
आईपीएस सिंह के पिता रेलवे में इंजीनियर थे। आईपीएस आशुतोष सिंह की स्कूली शिक्षा लखनऊ में हुई। लखनऊ विश्वविद्यालय से ही उन्होंने अर्थशास्त्र और राजनीति शास्त्र में स्नातक की डिग्री हासिल की है। उन्होंने जेएनयू से राजनीति शास्त्र में एमए किया है।
बता दें कि पिछले महीने हुए कलेक्टर्स कांफ्रेंस के बाद सरकार ने राज्य के चार जिलों के एसपी बदल दिए थे। इसमें आईपीएस अंकिता शर्मा को राजनांदगांव का एसपी बनाय गया है।
रतना सिंह को एमबीएस, प्रफुल्ल ठाकुर को सक्ती का एसपी बनाया गया है। इसी तरह पंजक चंद्रा को कोंडागांव एसपी पदस्थ किया गया था।