
IPS रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के नौ आईपीएस अफसरों का वेतन बढ़ा दिया है। इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है।
2014 से 2017 बैच के अफसरों का बढ़ा वेतन
छत्तीसगढ़ के जिन नौ आईपीएस अफसरों का वेतन बढ़ाया गया है उनमें 2014 से 2017 बैच के अफसर हैं। इनमें 2014 बैच के छह आईपीएस हैं। बाकी तीन अफसर 2015, 2016 और 2017 बैच के अफसर हैं।
कब से मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
गृह विभाग से जारी आदेश के अनुसार 2014 बैच के आईपीएस अफसरों को बढ़े हुए वेतन का लाभ एक जनवरी 2023 से मिलेगा। 2015 के अफसर को एक जनवरी 2024, 2016 बैच वाले को एक जनवरी 2025 से लाभ मिलेगा। इसी तरह 2017 बैच के आईपीएस को एक जनवरी 2026 से बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा।
इन अफसरों का बढ़ा वेतन
राज्य के जिन आईपीएस अफसरों का वेतन बढ़ाया गया है उनमें 2014 बैच के उमेश चौधरी, मनोज कुमार खिलारी, रवि कुमार कुर्रे, सुरजन राम भगत, दर्शन सिंह मरावी और झाडूराम ठाकुर का नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें- बेटियों को 1.5 लाख रुपए देगी विष्णु सरकार: वित्त मंत्री चौधरी ने बताया इन्हें मिलेगा लाभ, जानिए क्या है पात्रता
2015 बैच के प्रफुल्ल ठाकुर
2016 बैच के विजय कुमार पांडेय
2017 बैच के सुनील शर्मा का नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें– छत्तीसगढ़ के 19 IAS, 15 IFS व 06 IPS दागी: कुल 50 मामले, एक IAS पर 7, चार पर दो-दो FIR, देखिए पूरी सूची





